{"_id":"69581542aee572c1080bb077","slug":"bike-thief-gang-on-the-hook-two-accused-arrested-amethi-news-c-96-1-ame1002-155714-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बाइक चोर गिरोह पर शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बाइक चोर गिरोह पर शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार
Sat, 03 Jan 2026 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 03 Jan 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिलोई। मोहनगंज के उजेहनी रस्तामऊ गांव निवासी अनीस और आलोक पासी को पुलिस ने शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों पर बाइक चोरी और लूट से जुड़े कई मामले पहले से दर्ज हैं। आपराधिक गतिविधियों की निरंतरता को देखते हुए प्रशासनिक स्तर से कार्रवाई की संस्तुति की गई थी। जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद दोनों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में बृहस्पतिवार को एफआईआर दर्ज की गई। अगले ही दिन पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया।
इंस्पेक्टर राकेश सिंह ने बताया कि अनीस और आलोक पासी लंबे समय से संगठित गिरोह के रूप में बाइक चोरी और लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। क्षेत्र में हुईं कई वारदातों में दोनों की संलिप्तता सामने आई थी। इनके आपराधिक रिकॉर्ड के आधार पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई प्रस्तावित की गई, जिस पर स्वीकृति मिलने के बाद बृहस्पतिवार को एफआईआर दर्ज हुई। शुक्रवार को अनीस को उसके घर से गिरफ्तार किया गया, जबकि आलोक पासी को पूरे भैय्या मौलवी खुर्द गांव से पकड़ा गया।
पूछताछ के दौरान पूर्व में दर्ज मामलों से संबंधित जानकारी भी संकलित की गई है। बताया कि गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों का चालान न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।