फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Bike teacher died after being hit by a vehicle, accused fled

Amethi News: वाहन की चपेट में आई बाइक शिक्षक की मौत, आरोपी भागा

Thu, 21 Aug 2025 01:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 21 Aug 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Bike teacher died after being hit by a vehicle, accused fled
जायस के चकभूर गांव में विवेक के गमगीन परिजन।
फुरसतगंज (अमेठी)। जायस के चकभूर गांव निवासी शिक्षक विवेक शुक्ल (45) की बुधवार सुबह टांडा-बांदा हाईवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। जायस कस्बे के निकट यह हादसा हुआ।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने उनकी पहचान कर परिवार के लोगों को सूचना दी। पुलिस सीसीटीवी कैमरों के जरिये हादसा करने वाले वाहन चालक की तलाश में जुटी है।
विवेक निजी विद्यालय में शिक्षक थे और बच्चों को ट्यूशन भी पढ़ाते थे। बुधवार सुबह वह अपनी ससुराल जामों के दाखिनवारा कृष्णानगर से बाइक से राजीव गांधी पेट्रोलियम प्रौद्योगिकी संस्थान के आवासीय परिसर में बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने जा रहे थे। जायस कस्बे के पास उनकी बाइक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। हादसे में घायल विवेक को स्थानीय लोगों ने तुरंत सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से भाग निकला। एसओ अमरेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी वंदना शुक्ला की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शिक्षक हेलमेट पहने हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed