फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Bike stuck in vehicle and dragged 200 meters, father and son died

Amethi News: वाहन में फंस कर 200 मीटर घिसटी बाइक, पिता-पुत्र की मौत

Sun, 14 Apr 2024 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 14 Apr 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
Bike stuck in vehicle and dragged 200 meters, father and son died
रोते बिलखते परिजन
जगदीशपुर (अमेठी)। एक निजी अस्पताल में दवा लेने के लिए नंबर लगाने जा रहे पिता-पुत्र की बाइक शनिवार की भोर लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन में फंस कर 200 मीटर तक घिसटती चली गई। हादसे में दोनों ने दम तोड़ दिया। वाहन की टक्कर लगने से बाइक चला रहे युवक का हेलमेट भी चकना-चूर हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। पुलिस का कहना है कि अज्ञात वाहन का पता लगाया जा रहा है। मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के पूरे बाबू निवासी रामबरन (58) अपने पच्चीस वर्षीय बेटे रंजीत की दवा लेने के लिए शनिवार की भोर क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में नंबर लिखवाने जा रहे थे। दोनों लोग बाइक से लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर कमरौली थाना क्षेत्र में रोड नंबर दो के समीप पहुंचे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। वाहन में बाइक फंस कर करीब 200 मीटर घिसटती रही। पिता-पुत्र छिटक कर काफी दूर जा गिरे। दुर्घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे के दौरान इनकी बाइक टक्कर मारने वाले वाहन में फंस कर घटना स्थल से करीब 200 मीटर दूर तक चली गई। कहा जाता है कि हादसे के बाद वाहन में फंसी बाइक को निकाल कर चालक वाहन सहित भाग निकला। हादसा इतना भीषण था, कि बाइक चला रहे युवक का हेलमेट टूट कर चूर-चूर हो गया। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी। साथ ही मृतकों के पास से मिले पर्चे जानकारी लेकर और मोबाइल नंबर के जरिए परिवार वालों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की और उसके बाद दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कमरौली थाना अध्यक्ष अभिनेष कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।





होली की छुट्टी पर घर आया था युवक
पिता के साथ हादसे का शिकार हुए रंजीत दिल्ली में एक निजी कंपनी में काम करते थे। वह अपने तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। उनकी और उनके पिता की एक साथ मौत से घर में कोहराम मचा है। यही दोनों लोग घर के जिम्मेदार थे। बताते हैं कि रंजीत बाहर से पैसा कमा कर घर की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में लगे थे और उनके पिता गांव में खेती किसानी कर परिवार को संभालते थे। रंजीत होली की छुट्टी में घर आए थे। इस दौरान वह बीमार हो गए। वह पिता के साथ शनिवार की भोर दवा लेने जा रहे थे। तभी हादसा हो गया।


परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
हादसे के बाद सड़क पर पड़ी पति व बेटे की लाश देख कर रंजीत की मां सरजू देयी बदहवास हैं। गम ऐसा कि सड़क से गुजरने वाले वाहनों को देख वह उनकी ओर जा टकराने के लिए भागती हैं। परिवार के लोग उन्हें किसी तरह संभालते और समझाते हैं।

मृतक रंजीत के छोटे भाई संदीप व कुलदीप भी पिता व भाई की मौत से गमों में डूब गए हैं। रंजीत की पत्नी सुनीता की मानो दुनिया ही उजड़ गई हो। रंजीत का अपना खुद का खेलता खाता परिवार था। पत्नी सुनीता के अलावा एक बेटा आर्यन भी है। घर को संभालने वाले रामबरन और बड़े बेटे रंजीत की मौत से घर का सारा सिस्टम ही खराब हो गया। यहीं दोनों जिम्मेदार थे और दोनों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ तो टूटा ही अब घर चलाने की दुश्वारियां तक हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed