फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Bike struck by vehicle; recovery agent dies.

Amethi News: वाहन की चपेट में आई बाइक, रिकवरी एजेंट की मौत

Sat, 26 Sep 2026 01:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 26 Sep 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Bike struck by vehicle; recovery agent dies.
 विशुनदासपुर संसारीपुर गांव में गमगीन परिजन। स्रोत : स्थानीय
मुसाफिरखाना/भादर। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर बृहस्पतिवार रात सुल्तानपुर के बंधुआकला क्षेत्र में खंडासा मोड़ के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार रिकवरी एजेंट प्रत्यूष तिवारी (30) की मौत हो गई। वह रामगंज के विशुनदासपुर संसारीपुर गांव के निवासी थे। उनकी मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन



चाचा शिवप्रसाद तिवारी ने बताया कि प्रत्यूष एक निजी फाइनेंस कंपनी में रिकवरी एजेंट के रूप में काम करते थे। बृहस्पतिवार को वह सुल्तानपुर से वसूली कर बाइक से घर लौट रहे थे। खंडासा मोड़ के पास उनकी बाइक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वाहन चालक मौके से भाग निकला।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने घायल प्रत्यूष को सीएचसी मुसाफिरखाना पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस की जानकारी पर परिजन अस्पताल पहुंचे। वहां प्रत्यूष की मौत हो चुकी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक प्रत्यूष ने हेलमेट पहन रखा था। शरीर के अंदरूनी हिस्सों में लगी चोटों से उनकी मौत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वाहन तेज गति में था। बाइक सामने आने पर चालक नियंत्रण नहीं रख सका। सीओ अतुल सिंह ने बताया कि अस्पताल की सूचना पर मामले में कार्रवाई की जा रही है। हादसा बंधुआकला थाना क्षेत्र में हुआ है। आगे की कार्रवाई वहीं से की जाएगी।




परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

इकलौते बेटे प्रत्यूष की मौत के बाद मां किरन का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी अनीता बिलख रही हैं। बेटियां स्वीटी और प्रांशी और बेटे कृष का भी हाल बेहाल रहा। अन्य परिजन गमगीन हैं। रिश्तेदार परिजनों को सांत्वना देने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed