फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Bike riding miscreants snatched mobile and purse from woman

Amethi News: बाइक सवार बदमाशों ने महिला से छीना मोबाइल व पर्स

Sat, 26 Apr 2025 01:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 26 Apr 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Bike riding miscreants snatched mobile and purse from woman
जगदीशपुर (अमेठी)। जामों क्षेत्र के निजाम का पुरवा गांव के पास शुक्रवार शाम मोहनगंज के अहुरी गांव निवासी ओम प्रकाश की पत्नी सुमित्रा से बाइक सवार दो बदमाशों ने मोबाइल और पर्स छीन लिया। घटना के बाद बदमाश भाग निकले, लेकिन ग्रामीणों की सतर्कता और साहस से दोनों को पकड़ लिया गया।
विज्ञापन



ओम प्रकाश ने बताया कि वे पत्नी के साथ बाजार से लौट रहे थे, तभी दो बदमाशों ने ओवरटेक कर उनकी पत्नी से मोबाइल और पर्स छीन लिया और भाग निकले। शोर सुनकर ग्रामीण सक्रिय हो गए और बाइक से पीछा किया। जगदीशपुर क्षेत्र के सरेसर गांव के पास बदमाशों की बाइक कार से टकरा गई, जिससे दोनों गिर पड़े। पीछा कर रहे ओम प्रकाश और संदीप कुमार ने ग्रामीणों की मदद से दबोच कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन



इंस्पेक्टर धीरेंद्र कुमार यादव के मुताबिक घायल बदमाशों को इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर जगदीशपुर में भर्ती कराया गया है। इंस्पेक्टर जामों विनोद सिंह ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों की पहचान मवई गांव निवासी रिजवान और सिराज के रूप में हुई है। दोनों के पास महिला का मोबाइल और पर्स बरामद हुआ है। मामले में केस दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। ओम प्रकाश और संदीप कुमार की बहादुरी की सराहना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed