{"_id":"690f8f1ce1582c65fe060754","slug":"bike-riding-miscreants-snatched-gold-nose-ring-amethi-news-c-96-1-ame1002-151881-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बाइक सवार बदमाशों ने छीनी सोने की नथनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बाइक सवार बदमाशों ने छीनी सोने की नथनी
Sun, 09 Nov 2025 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 09 Nov 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
बाजार शुकुल। पूरे उदनी गांव में शिव मंदिर के समीप शनिवार को बाइक सवार दो बदमाश पूरे दुधौरन गांव की साहब देई (65) से सोने के नथनी छीनकर भाग निकले। सरेआम हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी है।
साहब देई ने बताया कि वह बाजार से दवा लेकर घर लौट रही थीं। शिव मंदिर के पास पहुंचने पर पीछे से आ रहे बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पातीं, एक युवक ने झपट्टा मारकर उनके सोने के नथनी छीन ली। महिला के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मदद के लिए पहुंचते तब तक दोनों युवक वहां से भाग निकले।
ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में पुलिस की गश्त न होने से बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। इसी कारण आए दिन कोई न कोई घटना होती रहती है। थानाध्यक्ष अभिनेष कुमार ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान कर उन्हें दबोचने का प्रयास किया जा रहा है। भरोसा जताया कि जल्द ही दोनों बदमाशों को पुलिस गिरफ्तार कर लेगी। आरोपियों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।