{"_id":"6536b023711b16076d025806","slug":"bike-riding-miscreants-snatched-45-thousand-rupees-from-businessman-amethi-news-c-96-1-slko1003-7544-2023-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बाइक सवार बदमाशों ने व्यापारी से छीने 45 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बाइक सवार बदमाशों ने व्यापारी से छीने 45 हजार रुपये
Mon, 23 Oct 2023 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 23 Oct 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
जगदीशपुर-मुबारकपुर के बीच अंजाम दी वारदात
सूचना के बाद मामले की जांच में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंस
जगदीशपुर (अमेठी)। स्थानीय थाने के पाल निवासी व्यापारी से गोदाम जाते समय बाइक बदमाशों ने पिटाई कर 45 हजार रुपये छीन लिए। सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पालपुर निवासी सत्यम मिश्र हार्डवेयर की दुकान करते हैं। सोमवार को बाइक से मुबारकपुर स्थित गोदाम जा रहे थे। रास्ते में अचानक पहुंचे बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक बाइक रुकवा कर उनकी पिटाई की और 45 हजार रुपये छीन कर फरार हो गए। घायल व्यापारी लोगों की मदद से थाने पहुंचा। थाने में दो लोगों को नामजद करते हुए लाठी-डंडों से पिटाई कर 45 हजार रुपये छीन कर भागने का आरोप लगाया है।
पुलिस ने घायल व्यापारी का मेडिकल करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी। एसएचओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि लूट की घटना गलत है। सिर्फ मारपीट हुई है। दूसरे पक्ष के लोगों को बुलाया गया है। पूरे प्रकरण की जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।