{"_id":"69fe3229b3fa4decc908a004","slug":"bike-riders-breath-stopped-in-the-accident-amethi-news-c-96-1-ame1002-165260-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: हादसे में बाइक सवार युवक की सांंसें थमीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: हादसे में बाइक सवार युवक की सांंसें थमीं
Sat, 09 May 2026 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 09 May 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
सिंहपुर। इन्हौंना के बिझौरा गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार (28) की बृहस्पतिवार रात लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर आजादनगर के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में उनकी पत्नी खुशबू और भांजी शिवानी गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
धर्मेंद्र के बड़े भाई विजय बहादुर ने बताया कि धर्मेंद्र बृहस्पतिवार देर शाम पत्नी खुशबू की दवा कराने के लिए भांजी शिवानी के साथ बाइक से घर से निकले थे। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर आजादनगर के पास उनकी बाइक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से वाहन लेकर चला गया।
पुलिस ने तीनों घायलों को सीएचसी सिंहपुर पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने धर्मेंद्र को मृत घोषित कर दिया। खुशबू और शिवानी की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
परिजनों के मुताबिक धर्मेंद्र ने हेलमेट पहन रखा था, लेकिन हादसे के दौरान वाहन उनके शरीर के ऊपर से गुजर गया। इससे उन्हें गंभीर अंदरूनी चोटें आईं, जो जानलेवा साबित हुईं। एसओ विवेक सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से वाहन की तलाश की जा रही है।