{"_id":"6629a3a169922d026b093ec7","slug":"bike-rider-trapped-in-electric-wire-fallen-on-the-road-amethi-news-c-96-1-gon1004-117495-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: सड़क पर गिरे बिजली के तार में फंसा बाइक सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: सड़क पर गिरे बिजली के तार में फंसा बाइक सवार
Thu, 25 Apr 2024 05:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 25 Apr 2024 05:58 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। बाजार शुकुल क्षेत्र के महोना पावर हाउस से संबद्ध सिंदुरवा गांव में बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बल्ली के सहारे खींचे गए बिजली का खंभा हवा चलने से गिर गया। विभाग ने खंभा नहीं हटाया। जिसकी चपेट में एक बाइक सवार आ गया। वहीं बिजली का करंट लगने से पास के खेतों में फसल अवशेष जलने की बात कही जा रही है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि अमर उजाला ऐसे किसी भी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
बदलगढ़ निवासी एक युवक अंसार सिंदुरवा गांव स्थित रिश्तेदारी में बुधवार को बाइक से जा रहा था। ग्रामीणों के अनुसार गांव के पास पहुंचते ही बिजली का तार उसके ऊपर गिर गया। वहीं ऊर्जा निगम का कहना है कि तार पहले से ही गिरा हुआ था। जिसकी लाइन काट दी गई थी। रास्ते से तार नहीं हटाए जाने से वह तार की चपेट में आकर रगड़ खा गया।
महोना पावर हाउस के अवर अभियंता सुरेश कुमार ने बताया कि यदि लाइन चालू होती तो युवक करंट की चपेट में आ सकता था। ग्रामीणों का कहना है कि बाद में तार को कुल्हाड़ी से काटकर सड़क से हटाया गया। इसके बाद सड़क पर आवागमन बहाल हो सका। फिलहाल बिजली विभाग मामले की जांच कर रहा है।