{"_id":"67cc995d69ba9feb6b03e794","slug":"bike-rider-dies-after-being-hit-by-tractor-trolley-amethi-news-c-96-1-ame1008-136187-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत
Sun, 09 Mar 2025 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 09 Mar 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
बाजारशुकुल (अमेठी)। थाना क्षेत्र के बहादुर पुरवा गांव निवासी युवक की बाराबंकी जिले में सड़क हादसे में मौत हो गई। इसके बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम पसरा हुआ है।
बाजारशुकुल थाना क्षेत्र के बहादुर पुरवा मजरे संसारपुर गांव निवासी गयादीन यादव (38) सात मार्च को बाइक से बाराबंकी के हैदरगढ़ थाना क्षेत्र में नौटंकी प्रोग्राम में बतौर कलाकार शामिल होने गए थे। शनिवार को कार्यक्रम से वह बाइक से घर आ रहे थे। रास्ते में हैदरगढ़ थाना क्षेत्र के नरौली गांव के पास सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में गयादीन की बाइक आ गई। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
इसकी सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी अनीता बेसुध हो गई हैं। बेटी पारुल व रोशनी का रो-रोकर बुरा हाल है। 10 वर्षीय बेटा कृष्णा व 12 वर्षीय पंकज पिता की मौत से गमगीन हैं। देर शाम तक परिजन शव का इंतजार कर रहे थे। एसओ दयाशंकर मिश्र ने बताया कि हादसे की जानकारी मिली है। दुर्घटना स्थल बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ थाना क्षेत्र में आता है, लेकिन यदि परिजन कोई तहरीर देते हैं तो वहां की पुलिस से संपर्क कर कार्रवाई की जाएगी।