{"_id":"65cd1d2baa7b1d3f5e078ba4","slug":"bike-rider-death-by-car-collision-amethi-news-c-96-1-brp1002-113628-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत
Thu, 15 Feb 2024 01:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 15 Feb 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। कमरौली थाना क्षेत्र के कठौरा के पास कार ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे घायल बाइक सवार को इलाज के लिए लखनऊ ले जाते समय मौत हो गई। बाइक सवार ने हेलमेट लगाए रखा था।बाराबंकी जिले के सुबेहा थाना क्षेत्र के पूरे गिरधर पांडेय का पुरवा निवासी विजय कुमार बुधवार दोपहर में बाइक से जा रहे थे। रास्ते में लखनऊ वाराणसी हाईवे पर कमरौली थाना क्षेत्र के कठौरा के पास कार की टक्कर लगने से गिरकर वह घायल हो गए। उन्हें नजदीक के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर लखनऊ रेफर कर दिया। परिजन लखनऊ लेकर जा रहे थे तभी रास्ते में युवक की मौत हो गई, जिसे लेकर घर चले गए।
थानाध्यक्ष कमरौली अभिनेष कुमार ने बताया कि रास्ते में हुई युवक की मौत के बाद परिजन शव लेकर वापस नहीं आए हैं। बाइक चालक ने हेलमेट लगा रखा था। अभी तक कोई तहरीर भी नहीं मिली है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष कमरौली अभिनेष कुमार ने बताया कि रास्ते में हुई युवक की मौत के बाद परिजन शव लेकर वापस नहीं आए हैं। बाइक चालक ने हेलमेट लगा रखा था। अभी तक कोई तहरीर भी नहीं मिली है।
विज्ञापन