फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Bike hit by vehicle, youth dies

Amethi News: वाहन की चपेट में आई बाइक, युवक की मौत

Fri, 27 Dec 2024 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 27 Dec 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
Bike hit by vehicle, youth dies
अमेठी। अमेठी-दुर्गापुर मार्ग स्थित बघवरिया गांव के पास बुधवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही गांव व घर में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन




अमेठी कोतवाली क्षेत्र के महमदपुर निवासी अनूप कुमार सिंह (38) बुधवार को किसी काम से बाहर गए थे। वह देर रात घर लौट रहे थे। जब वह अमेठी-दुर्गापुर मार्ग पर बघवरिया स्कूल के पास पहुृंचे, तभी उनकी बाइक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। हादसे में अनूप कुमार सिंह घायल हो गए। अनूप को सीएचसी अमेठी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अनूप की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मौत के बाद परिजन शव लेकर घर चले गए।
विज्ञापन



सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर पोस्टमार्टम करवाने की कोशिश की, लेकिन परिजन पोस्टमार्टम करवाने को तैयार नहीं हुए और अंतिम संस्कार कर दिया। एसएचओ बृजेश सिंह ने बताया कि परिजनों ने कोई शिकायत नहीं की है और न ही पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed