फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Bike hit by truck, wife killed, husband and daughter injured

Amethi News: ट्रक की चपेट में आई बाइक, पत्नी की मौत, पति व बेटी घायल

Tue, 06 Jan 2026 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 06 Jan 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Bike hit by truck, wife killed, husband and daughter injured
तिलोई/जगदीशपुर। जगदीशपुर के अतरौना मिश्रौली गांव निवासी जगरूप (48) की बाइक रायबरेली-अयोध्या हाईवे पर मोहनगंज के शंकरगंज के पास ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में जगरूप और उनकी बेटी ममता (28) घायल हो गईं, जबकि पत्नी मायादेवी (46) की मौत हो गई। पुलिस ने चालक समेत ट्रक को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन




जगरूप के अनुसार सोमवार को वह पत्नी मायादेवी और बेटी ममता के साथ बाइक से मायादेवी के मामा के घर पीढ़ी गए थे। वहां से लौटते समय रायबरेली-अयोध्या हाईवे पर मोहनगंज के शंकरगंज के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में तीनों सड़क पर गिर पड़े और घायल हो गए। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने ट्रक चालक को वाहन समेत पकड़ लिया।
विज्ञापन



सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिलोई में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने मायादेवी को मृत घोषित कर दिया। जगरूप और ममता को प्राथमिक उपचार के बाद दवा देकर घर भेज दिया गया। इंस्पेक्टर राकेश सिंह ने बताया कि ट्रक चालक को हिरासत में लेकर मामले में आवश्यक कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन





परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
मायादेवी की मौत के बाद घायल बेटी ममता फफक-फफक कर रोती रही। वह रोते हुए कहती रही कि मां साथ में थीं, भगवान यह क्या हो गया। आंचल और कोमल भी मां की मौत से रो-रोकर बेहाल रहीं। बहू सुषमा भी सास मायादेवी की मौत से गमगीन है। बेटा आशीष बाहर रहता है। मां की मौत की सूचना पर घर लौट रहा है। जगरूप भी पत्नी की मौत से गहरे सदमे में हैं। रिश्तेदार और ग्रामीण परिजनों को सांत्वना देने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed