{"_id":"67a7ad7acaff938db00caab7","slug":"bike-hit-by-milk-vehicle-youth-dies-amethi-news-c-96-1-ame1002-134476-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: दुग्ध वाहन की चपेट में आई बाइक, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: दुग्ध वाहन की चपेट में आई बाइक, युवक की मौत
Sun, 09 Feb 2025 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 09 Feb 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
बाजारशुकुल (अमेठी)। थाना क्षेत्र से गुजरने वाले पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर स्थित निरहीगढ़ के पास शुक्रवार रात दुग्ध वाहन की चपेट में बाइक आ गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
बाजारशुकुल थाना क्षेत्र के सिंघनामऊ गांव निवासी गंगा प्रसाद मौर्य (35) बाइक से शुक्रवार रात क्षेत्र के जैनबगंज बाजार से लौट रहे थे। रास्ते में क्षेत्र के निरहीगढ़ गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर सामने से आ रहे दुग्ध वाहन से बाइक टकरा गई। हादसे में गंगा प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई। चालक वाहन छोड़ कर मौके से भाग गया।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना परिजनों को दी। मौत की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। एसओ दयाशंकर मिश्र ने बताया कि क्षतिग्रस्त बाइक व हादसा करने वाले दुग्ध वाहन को कब्जे में लिया गया है। परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
लौटने की राह देख रही थी पत्नी, मिली मौत की जानकारी
हादसे में जान गंवाने वाला गंगा प्रसाद मौर्य परिवार का कमाऊ सदस्य था। उसकी मौत के बाद पूरा परिवार बिखर गया। घर पर गंगा प्रसाद के लौटने की राह देख रही पत्नी गीता को जैसे ही मौत की सूचना मिली तो वह बिलख पड़ी। रोते हुए बोली कि अब कौन परिवार को संभालेगा। कहा था कि रास्ते में हूं आ रहा हूं। भगवान यह क्या हो गया। मृतक के पुत्र आलोक व श्लोक तथा बेटी नैन्सी का रो-रोकर बुरा हाल है। एक साल का मासूम पुत्र बाबू पिता की मौत से अंजान मां संग भाई व बहन को रोता देख सिहर रहा है। ग्रामीण परिजनों को ढाढ़स बंधाने में जुटे रहे। शव से लिपट कर बेटा आलोक रो-रोकर कहता है कि पापा अब हमें कौन पढ़ाएगा। मृतक के बुजुर्ग पिता स्वामीनाथ रोते हुए कहते हैं कि भगवान ने बुढ़ापे का सहारा छीन लिया।