फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Bike hit by DCM, youth dies, brother injured

Amethi News: डीसीएम की चपेट में आई बाइक, युवक की मौत, भाई घायल

Fri, 03 Jan 2025 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 03 Jan 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Bike hit by DCM, youth dies, brother injured
जगदीशपुर (अमेठी)। कमरौली थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात बाइक से घर जा रहे दो सगे भाई डीसीएम की चपेट में आकर घायल हो गए। दोनों को जगदीशपुर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे का उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन




कमरौली थाना क्षेत्र के पूरे हैदर अली मजरे कठौरा गांव में अस्थायी रूप से निवास कर रहे जायस निवासी रूपेश (19) अपने भाई प्रताप (28) के साथ बाइक से बुधवार देर शाम कठौरा बाजार से सामान लेकर घर जा रहे थे। रास्ते में कमरौली थाना क्षेत्र में कठौरा-बनभारिया मार्ग स्थित घर के पास बाइक डीसीएम की चपेट में आ गई। हादसे के बाद डीसीएम चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। हादसे में रूपेश व प्रताप घायल हो गए।
विज्ञापन



मौके पर पहुंचे लोगों ने दोनों घायलों काे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने रूपेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि प्रताप को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के समय प्रताप बाइक चला रहा था, जिसने हेलमेट पहना था। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया है। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर पैत्रक गांव जायस रवाना हो गए हैं। एसओ अभिनेष कुमार ने बताया कि प्रकरण में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। डीसीएम को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed