{"_id":"654d2a095cdd4534340c3d56","slug":"bike-collides-with-e-rickshaw-one-killed-in-fight-amethi-news-c-96-1-brp1002-8560-2023-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: ई रिक्शा से बाइक टकराई, मारपीट में एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: ई रिक्शा से बाइक टकराई, मारपीट में एक की मौत
Fri, 10 Nov 2023 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 10 Nov 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। कोतवाली क्षेत्र के टिकरी गांव के पास बृहस्पतिवार की देरशाम एक कंपनी का प्रचार कर रहे ई रिक्शा से बाइक टकरा गई। इसके बाद दोनों चालकों के बीच मारपीट हो गई। बाद में घर पहुंचे ई रिक्शा चालक की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। इधर, पुलिस मौत का कारण हार्ट अटैक बताते हुए जांच की बात कह रही है। परिजनों ने अभी तक तहरीर नहीं दी है।
अमेठी कोतवाली के सरवनपुर निवासी दिनेश कुमार (48) ई रिक्शा चलाते हैं। बृहस्पतिवार की शाम को वह ई रिक्शा से टिकरी गांव में एक कंपनी के कर्मचारी के साथ प्रचार करने गए थे। रास्ते में उनका ई-रिक्शा बाइक से टकरा गया। इससे नाराज बाइक सवार से विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों ओर से मारपीट शुरू हो गई।
एसएचओ अरुण कुमार द्विवेदी का कहना है उस वक्त बाइक चालक और ई रिक्शा चालक को सीएचसी भेटुआ ले जाया गया। बाद में ई रिक्शा चालक को चिकित्सकों ने घर भेज दिया था। घर पहुंचने पर ई रिक्शा चालक की तबीयत खराब होने पर परिजन दोबारा उसे एक अन्य चिकित्सक के पास ले गए। जहां पर उसकी मौत हुई है। बताया कि दिनेश कुमार हृदय रोग का मरीज था। तीन दिन पहले उसने लखनऊ में चिकित्सकीय परामर्श लिया था। उन्होंने ई रिक्शा चालक की मौत हार्ट अटैक से होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
एसपी डाॅ. इलामारन जी ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में है, पूरे मामले की जांच की जा रही है। अभी तक परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम के बाद स्थिति साफ हो सकेगी।