फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Bike collides with cattle; wife dies, husband and sister injured.

Amethi News: मवेशी से टकराई बाइक, पत्नी की मौत, पति व बहन घायल

Sun, 30 Aug 2026 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 30 Aug 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Bike collides with cattle; wife dies, husband and sister injured.
 जामों के दक्खिन गांव में गमगीन परिजन व ग्रामीण। स्रोत : ग्रामीण  
जगदीशपुर। जगदीशपुर-गौरीगंज मार्ग पर जामों के कल्याणपुर गांव के पास शुक्रवार को सड़क पर आए मवेशी से बाइक टकरा गई। हादसे में जामों के दक्खिन गांव निवासी आस्था (20) की मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहे उनके पति विक्रम चौहान (22) और बहन सुंदरपरी (15) घायल हो गए।
विज्ञापन



विक्रम के अनुसार वह पत्नी आस्था और साली सुंदरपरी को बाइक से लेकर हारीपुर ससुराल जा रहे थे। कल्याणपुर के पास अचानक सड़क पर आए मवेशी से बाइक टकरा गई। हादसे में तीनों लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें सीएचसी जामों पहुंचाया। आस्था की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिए। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। विक्रम और सुंदरपरी का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन



जामों इंस्पेक्टर विनोद सिंह ने बताया कि मवेशी से बाइक टकराने की जानकारी मिली है। परिजनों की तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। जगदीशपुर इंस्पेक्टर रवि सिंह ने बताया कि अस्पताल के मेमो पर आस्था का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




21 दिन पहले बेटे को खोया था
शिव प्रसाद के अनुसार आस्था की शादी विक्रम चौहान से 26 अप्रैल 2024 को हुई थी। करीब 21 दिन पहले सामान्य प्रसव से उसने बेटे को जन्म दिया था। जन्म के कुछ देर बाद ही नवजात की मौत हो गई थी। बेटे को खोने के बाद परिवार अभी इस सदमे से उबर भी नहीं पाया था कि हादसे में आस्था की भी जान चली गई।



राखी बांधने की इच्छा अधूरी
रक्षाबंधन पर आस्था मायके जाकर भाई प्रदीप की कलाई पर राखी बांधने वाली थी। परिवार उसके आने की तैयारी कर रहा था। हादसे के बाद त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं। पिता शिव प्रसाद, मां कुसमा, भाई प्रदीप और बहनों ममता, सविता व सरिता समेत मायके के परिजन सदमे में हैं। ससुराल में सास रानी, देवर रवि व घनश्याम और देवरानी गुड़िया भी आस्था की मौत से दुखी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed