{"_id":"68715afcb6387e1b6d068ac4","slug":"bike-collides-with-bull-young-man-dies-amethi-news-c-96-1-ame1002-144433-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: सांड़ से भिड़ी बाइक, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: सांड़ से भिड़ी बाइक, युवक की मौत
Sat, 12 Jul 2025 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 12 Jul 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। शिवरतनगंज के रतवलिया मंझार गांव में बृहस्पतिवार रात को हुए सड़क हादसे में उन्नाव निवासी युवक की जान चली गई। तेज गति से जा रही बाइक सड़क पर अचानक आए सांड़ से जा भिड़ी। इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सांड़ की भी जान चली गई।
मृतक की पहचान केशरीखेड़ा उन्नाव निवासी आदित्य प्रताप सिंह (24) के रूप में हुई है। वह पूरे टिकैत सिंह मजरे सेमरौता गांव में रिश्तेदारी में आया था। बृहस्पतिवार देर रात वह अहोरवा भवानी स्थित एक रिसॉर्ट से भोजन कर लौट रहा था। बाइक पर उसका एक और साथी भी सवार था, जो हादसे में बाल-बाल बच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रात करीब एक बजे जैसे ही बाइक रतवलिया मंझार गांव के पास पहुंची, सड़क पर अचानक एक सांड़ आ गया और उससे भिड़ंत हो गई।
बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और युवक दूर जा गिरा। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। शिवरतनगंज थाना प्रभारी विवेक सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण सड़क पर सांड़ आना सामने आया है।