{"_id":"68c715f61ecaf59f3900e26b","slug":"bike-collided-with-truck-young-man-died-amethi-news-c-96-1-ame1002-148416-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: ट्रक की चपेट में आई बाइक, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: ट्रक की चपेट में आई बाइक, युवक की मौत
Mon, 15 Sep 2025 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 15 Sep 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
जगदीशपुर। कमरौली के सराय आलम निवासी आलोक शुक्ला (19) की रविवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। इसके बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पिता संतोष कुमार ने बताया कि आलोक संजय गांधी पॉलिटेक्निक में पढ़ाई करने के साथ घर की जिम्मेदारियों में भी हाथ बंटाते थे। रविवार सुबह मां विद्यावती की तबीयत खराब होने पर वह दवा लाने निकले थे। लखनऊ-वाराणसी हाईवे से गुजर रहे ट्रक ने बेटे की बाइक को औद्योगिक क्षेत्र के रोड नंबर चार कट के पास चपेट में ले लिया। बाइक ट्रक में फंस गई और बेटा कई मीटर तक सड़क पर घिसटते चला गया।
स्थानीय लोगों ने उन्हें ट्रक के नीचे से निकालकर ट्रॉमा सेंटर जगदीशपुर पहुंचाया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया। इलाज के लिए बेटे को लेकर लखनऊ जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर कार्रवाई की गई है। चालक की तलाश जारी है।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
आलोक की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। आशा बहू पद पर कार्यरत मां बबीता शुक्ला रो-रोकर बेटे को पुकारती रहीं। दवा दे दो बेटा... कहां चले गए। दादी विद्यावती और बाबा भवानी प्रसाद पोते के निधन से विलाप करते रहे। बड़े भाई अनुराग शुक्ला और चाचा सुनील कुमार गमगीन होकर सिसकते दिखाई दिए। पिता संतोष कुमार भी बेटे की असमय मौत से टूट गए। रिश्तेदार और पड़ोसी सांत्वना देने में जुटे रहे।