फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Bike collided with car, young man died

Amethi News: कार से टकराई बाइक, युवक की मौत

Mon, 06 Jan 2025 12:11 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Bike collided with car, young man died
अमेठी। टीकरमाफी से लौट रहे युवक की बाइक शनिवार को दुर्गापुर मार्ग पर अमेठी कोतवाली के गुंगवाछ गांव के पास कार की चपेट में आ गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। घायलों में एक की सुल्तानपुर जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

अमेठी कोतवाली क्षेत्र के शिवगढ़ जलालपुर के दुबे का पुरवा निवासी संतराम का 21 वर्षीय बेटा शत्रुहन शनिवार को अपने पड़ोसी दोस्त आशीष कश्यप की बाइक लेकर उसके साथ टीकरमाफी आया था। शाम को दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में अमेठी-दुर्गापुर मार्ग के गुंगवाछ गांव के पास सामने से आ रही कार की चपेट में बाइक आ गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। दोनों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने सुल्तानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां डॉक्टरों ने शत्रुहन को मृत घोषित कर दिया। वहीं, आशीष को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। घटना से परिजनों का रो रोकर हाल बेहाल है। एसएचओ बृजेश सिंह का कहना है कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बूढ़ी मां का एकलौता सहारा था शत्रुहन
शत्रुहन अपनी मां सुमित्रा का इकलौता बेटा था। आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण कम उम्र में ही शत्रुहन ने अपने कंधे पर घर की जिम्मेदारी ले ली थी। पिता संतराम ठेला लगाते हैं। घटना के बाद माता पिता बेसुध पड़े हैं। वहीं, चारों बहनों कंचन, दीपा, काजल, कोमल का रो रोकर बुराहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच दिन पहले शिमला से आया था शत्रुहन
शत्रुहन पांच वर्ष पूर्व चंडीगढ़ में काम करने लगा था। तीन वर्ष बाद वह चंडीगढ़ से शिमला चला गया और वहां एक कंपनी में काम करने लगा। बीते दिनों हुई जमकर बर्फबारी के कारण वहां ठंड ज्यादा पड़ने लगी तो पांच दिन पहले गांव आ गया था। ठंड कम होने के बाद वह दुबारा काम पर जाता, लेकिन इसके पहले उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed