{"_id":"674a10ddbc3ecd846a05acd4","slug":"bike-agency-and-three-shops-burnt-down-in-fire-amethi-news-c-96-1-ame1010-130342-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: आग लगने से बाइक एजेंसी व तीन दुकानें जलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: आग लगने से बाइक एजेंसी व तीन दुकानें जलीं
Sat, 30 Nov 2024 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 30 Nov 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
राजाफत्तेपुर के पूरे अलादीन स्थित हीरो एजेंसी में लगी आग से जला सामान। -
इन्हौना (अमेठी)। थाना क्षेत्र के पूरे अलादीन राजाफत्तेपुर में बृहस्पतिवार देर शाम शाॅर्ट सर्किट से लगी आग से बाइक एजेंसी और तीन दुकानें जल गईं। मोहनगंज से पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
फौजी हीरो एजेंसी में बृहस्पतिवार देर शाम शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। धुआं उठता देख जब तक लोग कुछ समझते, तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते आग की चपेट में बगल स्थित श्याम स्टूडियो, फिटनेस सेंटर व पिज्जा घर भी आ गए। मौके पर एकत्र लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मोहनगंज से पहुंची फायर ब्रिगेड ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान बाजार में अफरातफरी मची रही। आग से लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
फौजी हीरो एजेंसी के मालिक शोएब अहमद ने बताया कि बृहस्पतिवार को वह एजेंसी बंद कर घर पहुंचे ही थे कि फोन पर आग लगने की सूचना मिली। आग से 11 नई बाइकें, एक स्कूटी, एक पुरानी बाइक, चार रैंप मशीन सहित करीब 12 लाख के मोटरसाइकिल के पार्ट्स व कुछ अन्य सामान जल गया है। एजेंसी के बगल स्थित फिटनेस सेंटर के संचालक मो. हाकिम ने बताया कि जिम के अंदर रखी मशीनें, सीसीटीवी कैमरा, दो एलसीडी, लैपटॉप सहित अन्य सामान जल गया है। मिश्रन का पुरवा निवासी संदीप मिश्रा के स्टूडियो में रखे दो वीडियो कैमरे, इनवर्टर, बैटरी और प्रिंटर जल गए। एजेंसी के उसी तल पर स्थित पिज्जा घर में भी आग से करीब डेढ़ लाख से अधिक का नुकसान हुआ है।