फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Bhakiyu staged a sit-in at the power substation

Amethi News: भाकियू ने बिजली उपकेंद्र पर दिया धरना

Tue, 10 Feb 2026 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 10 Feb 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu staged a sit-in at the power substation
बिजली उपकेंद्र महोना के सामने प्रदर्शन करते भाकियू कार्यकर्ता।-संवाद
बाजारशुकुल। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को बिजली उपकेंद्र महोना पर धरना-प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी को संबोधित सात सूत्री मांगपत्र जिलाध्यक्ष नफीस चंदेल ने तहसीलदार मुसाफिरखाना राहुल सिंह को सौंपा।
विज्ञापन




मांगपत्र में पूरे शिवदीन मिश्रा और पूरे छेदी गांव में लो वोल्टेज की समस्या दूर कराने की मांग की गई। इसके साथ ही ग्राम पंचायत महोना पश्चिम व महोना पूरब में चकबंदी प्रक्रिया चलने के बावजूद तेजी से हो रही अवैध प्लाटिंग को तत्काल बंद कराने की मांग उठाई गई।
विज्ञापन



किसानों ने चकबंदी अधिकारी के कैंप कार्यालय जगदीशपुर में तैनात ड्राफ्टमैन पर वसूली का आरोप लगाते हुए मजिस्ट्रेटी जांच कराने की मांग की। धरना-प्रदर्शन में श्रवण कुमार पाल, सीताराम, प्रदीप पाठक, सफीक अहमद, फिरोज गुर्जर आदि मौजूद रहे। तहसीलदार राहुल सिंह ने मांगों पर जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed