फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Bhakiyu demonstrated at the Collectorate

Amethi News: भाकियू ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

Tue, 20 Jan 2026 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 20 Jan 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu demonstrated at the Collectorate
अमेठी सिटी। भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के पदाधिकारियों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर डीएम को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा। उन्होंने भू माफिया पर कार्रवाई करने, अतिक्रमण हटवाने की मांग प्रमुखता से उठाई।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष शैलेंद्रनाथ मिश्र ने बताया कि जिले में उचित दर विक्रेताओं की ओर से राशन की घटतौली और हेराफेरी की जा रही है। जांच टीम की ओर से स्टॉक सत्यापन और कार्डधारकों के बयान लेकर दोषी विक्रेताओं पर कार्रवाई की जाए। आरोप लगाया कि लेखपाल व राजस्व निरीक्षक निजी कर्मी रखकर उनसे वसूली करा रहे हैं, इस पर रोक लगाई जाए। सरकारी जमीनों पर कब्जे हो रहे हैं, लेकिन भू माफिया पर कार्रवाई नहीं की जा रही है। अतिक्रमण की समस्या को भी उठाया गया।
विज्ञापन



जिलाध्यक्ष ने बताया कि 30 जनवरी को भारतीय किसान यूनियन भानू और किसान क्रांति दल की ओर से ताला ग्राम पंचायत में इन्हीं मुद्दों को लेकर पंचायत होगी, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह शामिल होंगे। इस दौरान महिला विंग की जिलाध्यक्ष सुनीता वर्मा, जिला प्रभारी अजय मिश्रा विलसन बाबा, अशोक तिवारी, प्रभाकर शुक्ल, किशन गुप्ता, घनश्याम तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed