{"_id":"673f95ae8746feb571059768","slug":"bhadar-and-bhetua-top-in-special-exercise-performance-amethi-news-c-96-1-ame1002-129911-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: व्यायाम विशेष प्रदर्शन में भादर व भेटुआ अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: व्यायाम विशेष प्रदर्शन में भादर व भेटुआ अव्वल
Fri, 22 Nov 2024 01:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 22 Nov 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
अमेठी स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में मार्च प
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में बृहस्पतिवार को परिषदीय स्कूलों की दो दिवसीय जिला स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रतियोगिता के पहले दिन विभिन्न वर्ग की दौड़, व्यायाम व नृत्य सहित कई खेल प्रतियोगिताएं हुईं। प्रतियोगिता के शुभारंभ के बाद डीएम निशा अनंत व एसपी अनूप सिंह ने 200 मीटर दौड़ के विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। व्यायाम विशेष प्रदर्शन में भादर व भेटुआ टीम ने संयुक्त रूप से प्रथम, जगदीशपुर टीम ने दूसरा और संग्रामपुर टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। अन्य विजेता खिलाड़ियों को शुक्रवार को पुरस्कृत किया जाएगा।
प्रतियोगिता की प्राथमिक बालक वर्ग 50 मीटर दौड़ में बाजारशुकुल ब्लॉक के अरबाज पहले, जामो के मनीष दूसरे व अमेठी के अली हसन तीसरे स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में भेटुआ के अवनीश, जामो के आयुष व भादर के अखिलेश ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया। 400 मीटर दौड़ में भेटुआ के अवनीश, बाजारशुकुल के अभिनेश कुमार और भादर के अंश ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया।
प्राथमिक बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में भादर की खुशी पाल, जामो की शिफा और अमेठी की प्रिंसी ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान पाया। 100 मीटर दौड़ में जामो की शिफा, जगदीशपुर की आंचल यादव व भादर की खुशी पाल ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में अमेठी की काजल, भादर की खुशी पाल और भेटुआ की प्रियांशी ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन
जूनियर बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में भेटुआ के अनुराग, जामो के शिवा और बाजारशुकुल के प्रांजल, 200 मीटर दौड़ में भी भेटुआ के अभिषेक पाल, बाजारशुकुल के अरुण और जामो के अरशद क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में भादर के साहिल, जगदीशपुर के इकबाल और भेटुआ के विनय ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया। जूनियर बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में भेटुआ की खुशी, बाजारशुकुल की यासीन फातिमा और संग्रामपुर की हिमांशी पाल पहले, दूसर व तीसरे स्थान रहीं। 200 मीटर दौड़ में भादर की मानसी, बहादुरपुर की मुस्कान व भेटुआ की नैंसी और 400 मीटर दौड़ में भेटुआ की खुशी, बाजारशुकुल की यासीन फातिमा और मुसाफिरखाना की सृष्टि क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहीं।
खो-खो प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में भादर विजेता व जगदीशपुर उपविजेता और योग जूनियर स्तर बालिका वर्ग में बहादुरपुर टीम विजेता और जगदीशपुर की टीम उपविजेता रही। समूह गायन में भेटुआ विजेता, भादर उपविजेता और एकांकी में जगदीपुर टीम विजेता व भेटुआ उपविजेता रही। लोकगीत में भी भेटुआ टीम विजेता और भादर उपविजेता रही। प्रतियोगिता के दौरान बीएसए संजय कुमार तिवारी, एडीएम न्यायिक दिनेश मिश्र, प्रमोद कुमार तिवारी आदि मौजूद रहे।