फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Betua Junior High School will become Chief Minister Abhyudaya Composite School

Amethi News: भेटुआ जूनियर हाईस्कूल बनेगा मुख्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट स्कूल

Thu, 18 Sep 2025 12:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Betua Junior High School will become Chief Minister Abhyudaya Composite School
भेटुआ में मुख्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट स्कूल के निर्माण की जानकारी लेते अ​धिकारीगण। - फोटो : भेटुआ में मुख्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट स्कूल के निर्माण की जानकारी लेते अ​धिकारीगण।
अमेठी सिटी। भेटुआ जूनियर हाईस्कूल को मुख्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट स्कूल में तब्दील करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। परिसर की चारदीवारी तैयार हो चुकी है और अब भवन निर्माण का काम गति पकड़ चुका है। इस परियोजना पर कुल 23 करोड़ 51 लाख 26 हजार रुपये खर्च होने हैं। शासन से पहली किस्त के रूप में 11 करोड़ 75 लाख 63 हजार रुपये कार्यदायी संस्था सीएनडीएस को जारी हो चुके हैं।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग परिषदीय स्कूलों में पढ़ाई की गुणवत्ता सुधारने और अभिभावकों का रुझान बढ़ाने के लिए विद्यालयों को हाईटेक बनाने पर जोर दे रहा है। इसी क्रम में भेटुआ जूनियर हाईस्कूल को मुख्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट स्कूल के रूप में चयनित किया गया है। निर्माण शुरू होने के साथ ही उम्मीद जगी है कि यह स्कूल ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को निजी विद्यालयों से बेहतर माहौल और आधुनिक संसाधन प्रदान करेगा। नए स्वरूप में यह संस्थान कक्षा एक से इंटर तक की पढ़ाई का केंद्र बनेगा। इससे बच्चों को बीच में स्कूल बदलने की परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी। विभाग का कहना है कि यह मॉडल विद्यालय शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव लाएगा।
विज्ञापन

आधुनिक संसाधनों से सजेगा कैंपस
कंपोजिट स्कूल में स्मार्ट क्लास, पुस्तकालय, कंप्यूटर लैब, ग्रीन बेल्ट, खेल मैदान, स्वच्छ पेयजल और शौचालय की व्यवस्था होगी। साथ ही सुरक्षित चारदीवारी, रसोईघर और मुख्य द्वार भी निर्मित किए जा रहे हैं। स्क्रीन आधारित शिक्षण और कंप्यूटर शिक्षा से बच्चों की प्रतिभा निखरेगी। खेलकूद और अन्य गतिविधियों से उनका शारीरिक और बौद्धिक विकास समानांतर रूप से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

2026 तक स्कूल तैयार होने की उम्मीद
बीएसए संजय कुमार तिवारी ने बताया कि मार्च 2026 तक भवन तैयार करने का लक्ष्य है। इसके बाद नए शैक्षिक सत्र से कंपोजिट स्कूल का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। विभाग का मानना है कि इस पहल से ड्रॉप आउट दर शून्य होगी और ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को शहर जैसे शिक्षा व संसाधन मिलने लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed