फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Benefit by registering eligible

पात्रों का पंजीकरण कर लाभान्वित करें

Wed, 06 Oct 2021 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Benefit by registering eligible
गौरीगंज (अमेठी)। मनरेगा व आवास समेत अन्य योजनाओं में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित कराने में सक्रिय सीडीओ बुधवार दोपहर बाद अचानक ब्लॉक मुख्यालय पहुंच गईं। निरीक्षण के दौरान प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान खराब प्रगति पर आठ ग्राम पंचायत सचिवों को प्रतिकूल प्रविष्टि देते हुए पात्रों का पंजीकरण कर उन्हें योजना से लाभान्वित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर ने बुधवार को गौरीगंज ब्लॉक का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान ग्राम पंचायतों को आवंटित वित्त आयोग की धनराशि के सापेक्ष किए जा रहे कार्यों व मनरेगा, राष्ट्रीय आजीविका मिशन, स्वयं सहायता समूह तथा प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास की बिंदुवार समीक्षा की।
विज्ञापन

समीक्षा के दौरान बाहापुर, सुजानपुर, बस्तीदेई, मऊ, संभावा, सरायभागमानी, नरौली व संभुई ग्राम पंचायत में आवास की प्रगति संतोषजनक नहीं मिली। लगातार निर्देशों के बावजूद आवास योजना में लापरवाही बरतने वाले आठ ग्राम पंचायत सचिवों को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ ने तीन दिन में शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित करते हुए आवास प्लस की पात्रता सूची में अवशेष प्रदर्शित हो रहे रहे पात्रों का पंजीकरण कर लाभान्वित करने का निर्देश दिया।
सीडीओ ने ग्राम पंचायत को आवंटित धनराशि का नियमानुसार उपभोग करते हुए विकास करने, अधिक से अधिक मानव दिवस सृजित कर रोजगार देने तथा अन्य योजनाओं से पात्रों को लाभान्वित करने को कहा।

सीडीओ ने आवास समेत अन्य योजनाओं में प्रगति न होने की दशा में कार्रवाई की चेतावनी दी है। इस मौके पर बीडीओ शशि तिवारी व एडीओ पंचायत ओपी दुबे समेत सभी पंचायत सचिव व जिम्मेदार कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed