फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Beneficiaries will get grant on establishment of industry

उद्योग स्थापना पर लाभार्थियों को मिलेगा अनुदान

Sat, 13 Nov 2021 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Beneficiaries will get grant on establishment of industry
गौरीगंज (अमेठी)। वन डिस्ट्रिक वन उत्पाद को प्रोत्साहित करने के लिए आंवला उत्पाद को शामिल किया गया है। खाद्य पदार्थ उत्पाद उद्योग स्थापित कर किसानों की आय बढ़ाई जा सके व लोगों को रोजगार मिल सके, इसके लिए शासन ने उद्योग स्थापना प्रोत्साहित करने के लिए अनुदान देने की योजना बनाई है। कवायद सफल हो इसके लिए उद्यान विभाग ने ऑनलाइन आवेदन मांगा है। आवेदन की जांच के बाद उद्योग स्थापित कर खाद्य पदार्थों का उत्पादन करने पर लाभार्थियों को 35 प्रतिशत अनुदान विभाग खाते में अंतरित करेगा।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के तहत खाद्य पदार्थ उत्पादन करने पर लाभार्थियों को अनुदान मिलेगा। जिला उद्यान अधिकारी रणविजय सिंह ने बताया कि योजना (पीएमएफएमई) में उद्यमियों को अपने संचालित प्रोजेक्ट के उन्नयन एवं ओडीओपी आंवला उत्पाद के तहत नवीन प्रोजेक्ट की स्थापना एवं नान ओडीओपी उद्योग के उच्चीकरण पर 35 प्रतिशत या अधिकतम 10 लाख रुपये तक का अनुदान मिलेगा।
विज्ञापन

लाभ लेने के लिए आवेदक को पीएम एफएमई पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। उद्यमी की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8 वीं पास व आयु 18 वर्ष से अधिक होनी अनिवार्य है। आंवला उत्पाद (ओडीओपी) आटा चक्की, राइस मिल, दाल व दाल मिल, आयल मिल, मक्का उत्पाद, दुग्ध उत्पाद, फल उत्पाद, गन्ना आधारित उत्पाद, मशरूम व संबंधित उत्पाद मिठाई, नमकीन, चिप्स, केचप, सास, माइक्रोनी, पास्ता, जूस, शेक अचार, मुरब्बा बेकरी, पशु एवं मुर्गी चारा, सिरका, केला आधारित उत्पाद, मसाला उत्पाद, मेवा संबंधित उत्पाद, हनी प्रसंस्करण उत्पादन करने में अनुदान मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

योजना से संबंधित जानकारी जिला रिसोर्स पर्सन के मोबाइल नंबर 9136888939, 8052198703 तथा कार्यालय योजना प्रभारी मोबाइल नंबर 7318221368 पर संपर्क कर प्राप्त की जा सकती है। योजना में चयन व उत्पादन शुरू होने के बाद टीम सत्यापित करेगी। सत्यापन के बाद अनुदान राशि उद्यमी के खाते में आरटीजीएस के माध्यम से अंतरित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed