फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Bees attacked near college in Amethi causing stampede among students and passersby 14 injured due to stings

UP News: कॉलेज के पास मधुमक्खियों ने किया हमला... छात्रों व राहगीरों में मची भगदड़, डंक से 14 लोग घायल

Fri, 27 Dec 2024 07:22 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 27 Dec 2024 07:22 PM IST
सार

कॉलेज के पास मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। छात्रों व राहगीरों में भगदड़ मच गई। डंक से 14 लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन
Bees attacked near college in Amethi causing stampede among students and passersby 14 injured due to stings
मधुमक्खी के छत्ते। (सांकेतिक) - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के अमेठी में अंतू रोड पर आरआरपीजी कॉलेज के समीप दोपहर बाद पेड़ पर लगे छत्ते पर बैठी मधुमक्खियों के हमलावर होने से कॉलेज के समीप छात्रों व राहगीरों में भगदड़ मच गई। मधुमक्खियों ने 14 लोगों को डंक मारा। इनका इलाज अमेठी सीएचसी पर कराया गया। किसी ने छत्ते पर शरारत में पत्थर मार दिया था।

विज्ञापन


आरआरपीजी कॉलेज के समीप शुक्रवार दोपहर एक पेड़ पर लगे मधुमिक्खयों के छत्ते पर किसी ने शरारत में पत्थर मार दिया। जिससे मधुमक्खियां हमलावर हो गईं। कॉलेज जा रहे छात्र, छात्राओं व राहगीर पर पर हमला कर दिया। इससे लोगों में भगदड़ मच गई। 
विज्ञापन


इसको जहां जगह मिली, खुद को बचाने के लिए छिप गया। वही दोनों तरह आगे से लोगों ने रास्ता रोककर किसी को जाने से मना कर दिया। मधुमिक्खयों के हमले में 14 लोग जख्मी हुए। कुछ लोगों को अमेठी सीएचसी तो कुछ लोगों को एसडीएम कॉलोनी स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डंक का शिकार हुए गंगागंज निवासी फरमान अली, शाकिब, अयान, रिजवान, जुनैद, सबिता, मो. सज्जाद, मो. मुख्तार, आजाद खान डंक का शिकार हो गए। वही राहगीरों में पंकज, अजय, दुकानदार राज कुमार, शिव सोनी, राधेश्याम मधुमक्खी के शिकार हुए। 


आसपास के लोगों ने कंबल डालकर किसी तरफ लोगों की मदद की। इसके बाद सभी ने अस्पताल पहुंच कर दवा ली। स्थानीय लोगों ने पेड़ पर मधुमक्खियों के छत्ते हटाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed