{"_id":"688fb5e38c72b3bab90e8019","slug":"bed-students-learnt-the-tricks-of-traditional-crafts-amethi-news-c-96-1-ame1002-145988-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बीएड छात्रों ने सीखे पारंपरिक शिल्प के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बीएड छात्रों ने सीखे पारंपरिक शिल्प के गुर
Mon, 04 Aug 2025 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 04 Aug 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
अमेठी। श्रीमत परमहंस संस्कृत महाविद्यालय टीकरमाफी में रविवार को बीएड प्रथम वर्ष के छात्रों ने मिट्टी से बनने वाले पारंपरिक उत्पादों पर केंद्रित विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। आयोजन का उद्देश्य भारतीय लोककला के प्रति छात्र-छात्राओं में समझ और संवेदना विकसित करना था।
कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य धर्मेंद्र कुमार मिश्र के निर्देशन में हुआ। छात्रों ने कुम्हार के चाक पर स्वयं मिट्टी के बर्तन बनाकर पारंपरिक घरेलू उपयोग की वस्तुओं की संरचना सीखी। प्राचार्य ने कहा कि मिट्टी केवल एक भौतिक तत्व नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक जड़ों की प्रतीक है।
जब छात्र इस प्रकार की शिल्प विधियों से जुड़ते हैं तो वे रचनात्मकता के साथ परंपरा का आदर करना भी सीखते हैं। विभागाध्यक्ष डॉ. प्रतीक त्रिपाठी ने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में व्यावहारिक क्षमता के साथ लोककला के प्रति संवेदनशीलता जागृत करते हैं। इस रचनात्मक पहल में आदर्श, राघवेंद्र, अमित, निधि, नंदिता, महिमा और श्यामू आदि छात्रों ने सक्रिय भूमिका निभाई।