फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   B.Ed entrance exam will be held on June 1 under strict supervision

Amethi News: कड़ी निगरानी में एक जून को होगी बीएड प्रवेश परीक्षा

Mon, 26 May 2025 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 26 May 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
B.Ed entrance exam will be held on June 1 under strict supervision
अमेठी सिटी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी की ओर से बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा एक जून को जिले के चार परीक्षा केंद्रों पर सख्त निगरानी और पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के साथ संपन्न कराई जाएगी। परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन




बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए जिले में चार केंद्रों को चिह्नित किया है। गौरीगंज स्थित इंदिरा गांधी डिग्री कॉलेज में दो पालियों में 500-500 परीक्षार्थी और रणंजय इंटर कॉलेज में 450-450 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इन केंद्रों पर नायब तहसीलदार गौरीगंज और जामों को स्टैटिक मजिस्ट्रेट बनाया गया है, जबकि अतिरिक्त मजिस्ट्रेट असलम को दोनों केंद्रों की निगरानी सौंपी गई है।
विज्ञापन



अमेठी के आरआरपीजी कॉलेज में 510-510 और रणवीर इंटर कॉलेज रामनगर में 450-450 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। आरआरपीजी डिग्री कॉलेज में नायब तहसीलदार अमेठी और रणवीर इंटर कॉलेज में मुसाफिरखाना स्टैटिक मजिस्ट्रेट होंगे, जबकि एसडीएम पंकज मिश्र को संपूर्ण निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है। डीएम संजय चौहान ने कहा कि परीक्षा की सुचिता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनुचित गतिविधि पाए जाने पर संबंधित अधिकारी या कर्मी पर कार्रवाई तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन




जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर सिटिंग प्लान, पेयजल, प्रसाधन, प्रकाश, सुरक्षा और अन्य जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित कर दी गई हैं। सभी केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा से जुड़े निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed