{"_id":"68239f5a289d6f276a06bb5d","slug":"bc-sakhis-daughter-anshika-became-the-second-topper-of-the-district-amethi-news-c-96-1-gon1004-140381-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बीसी सखी की बेटी अंशिका बनी जिले की दूसरी टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बीसी सखी की बेटी अंशिका बनी जिले की दूसरी टॉपर
Wed, 14 May 2025 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 14 May 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
जगदीशपुर में इंटर टॉपर अंशिका यादव को मिठाई खिलाते परिजन। स्रोत-परिजन
संग्रामपुर (अमेठी)। अपनी मेधा के बल पर जवाहर नवोदय विद्यालय की परीक्षा पास करने के बाद अंशिका यादव ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में सेकेंड टॉपर की उपलिब्ध हासिल की है। अंशिका यादव के पिता देवराज यादव प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं तो मां गीता यादव मड़ौली गांव की बीसी सखी हैं।
संग्रामपुर के मड़ौली गांव की निवासी अंशिका यादव निम्न मध्यम परिवार से हैं। पिता देवराज ने बताया कि वह बेटी को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। वहीं मां गीता यादव ने कहा कि बेटी को आगे बढ़ाने के लिए वह लगातार परिश्रम कर रही हैं। अंशिका ने बताया कि वह नियमित रूप से पढ़ाई करती हैं।
नवोदय विद्यालय के शिक्षकों के सहयोग से उन्होंने अच्छा परिणाम प्राप्त किया है। समय-समय पर पाठ्यक्रम को रिवाइज किया। जवाहर नवोदय विद्यालय में सेल्फ स्टडी का काफी समय मिला, जिसका परिणाम परीक्षा में दिखा है। परिवार ने हमेशा साथ दिया है।