{"_id":"663922d97ffe0a02490f262e","slug":"battle-of-amethi-is-ready-13-candidates-in-the-fray-amethi-news-c-96-1-brp1002-118188-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: अमेठी का रण तैयार, मैदान में 13 उम्मीदवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: अमेठी का रण तैयार, मैदान में 13 उम्मीदवार
Tue, 07 May 2024 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 07 May 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में मीडिया से मुखातिब डीएम व एडीएम। -संवाद
किसी ने नहीं लिया नाम वापस, प्रशासन ने दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
अमेठी सिटी। आखिरकार सोमवार को किसी भी प्रत्याशी के नाम वापस न लेने के कारण अब उम्मीदवारों की तस्वीर साफ हो गई है। अमेठी के सियासी रण में अब 13 उम्मीदवार है। इसके साथ ही प्रशासन ने चुनावी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। डीएम निशा अनंत ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। डीएम ने बताया कि अमेठी में 20 मई को चुनाव होना है। इसको लेकर नामांकन प्रक्रिया 26 अप्रैल से 06 मई तक पूरी हो गई है। नामांकन 26 अप्रैल से 3 मई तक हुआ। जिसमें 31 उम्मीदवारों ने 42 पर्चे भरे थे। नामांकन पत्रों की जांच के बाद 31 में से 13 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र सही पाए गए। 18 नामांकन निरस्त किए गए हैं। 20 मई को मतदान की तैयारियों को लेकर डीएम ने कहा कि अमेठी में कुल 898 मतदान केंद्र हैं। 1492 बूथ हैं। बूथों पर पेयजल, छाया की व्यवस्था, प्रर्याप्त रोशनी और रैंप फर्नीचर आदि मूलभूत सुविधाएं कराई गई हैं।
मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए बनीं बुलावा टोली
डीएम ने बताया कि मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए बुलावा टोली बनाई गई हैं। यह टोलियां लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के साथ ही वोटिंग के दिन मतदाताओं को उनके घर से बुलाने का काम भी करेंगी। पिछले चुनाव में कम वोटिंग वाले बूथों पर बीएलओ के साथ बैठक कर वोट प्रतिशत बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। 15 मई तक वोटर पर्ची का वितरण बीएलओ के माध्यम से किया जाएगा। जो लोग बाहर रह रहे हैं उनको फोन या मैसेज के माध्यम से बुलाने का प्रयास किया जा रहा है।
हर बूथ पर होगा व्हील चेयर का इंतजाम
- जिले में लगभग ढाई लाख युवा मतदाता है, जो पहली बार मतदान करेंगे, 20 से 22 वर्ष के एक लाख मतदाता हैं। सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए जा चुके हैं। दिव्यांग मतदाताओं की संख्या लगभग 18 हजार है, उनके लिए हर बूथ पर एक व्हीलचेयर की व्यवस्था उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
कराया गया रैंडमाइजेशन
- मतदान कार्मिकों का द्वितीय रैंडमाइजेशन किया गया। उनको 10 से 15 मई तक द्वितीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। पोस्टल बैलेट के लिए वोटर फैसिलिटेशन सेंटर प्रशिक्षण स्थल पर बनाया जाएगा। इसके साथ ही 07 मई को ईवीएम का द्वितीय रैंडमाइजेशन किया जाएगा। उसके उपरांत ईवीएम जवाहर नवोदय विद्यालय भेजी जाएंगी।
प्रत्याशियों की सूची1- स्मृति ईरानी - भारतीय जनता पार्टी
2-किशोरी लाल - इंडियन नेशनल कांग्रेस
3-नन्हे सिंह चौहान - बहुजन समाज पार्टी
4- दिनेश चंद्र मौर्य - जनशक्ति समता पार्टी
5- भगवान दीन पासी - मौलिक अधिकार पार्टी
6- शैलेंद्र कुमार मिश्र - संयोगवादी पार्टी
7- संतराम - समझदार पार्टी
8- मोहम्मद हसन लहरी - राष्ट्रीय नारायण वादी विकास पार्टी
9- उदय राज - निर्दलीय
10- खुशीराम - निर्दलीय
11- चंद्रावती - निर्दलीय
12- जगदंबा प्रसाद यादव - निर्दलीय
13- सुरेंद्र कुमार - निर्दलीय