फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   basti wins cricket tournament

बस्ती ने जीती 23वीं दूल्हाराय क्रिकेट प्रतियोगिता

Mon, 20 Dec 2021 01:14 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
basti wins cricket tournament
भादर (अमेठी)। ब्लॉक मुख्यालय के समीप स्थित खेल मैदान में चल रही 23वीं दूल्हाराय क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला वाराणसी और बस्ती टीम के बीच हुआ। फाइनल मैच काफी रोमांचक रहा। बस्ती की टीम ने वाराणसी की टीम को 19 रनों के अंतर से पराजित कर खिताब पर कब्जा किया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर वाराणसी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। वाराणसी की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में आठ विकेट खोकर 148 रन बनाए। जवाब में उतरी बस्ती की टीम ने भी 15 ओवर में 148 रन बना लिए। रोमांचक मुकाबले में मैच टाई हो गया। फिर दोनों टीमों के बीच सुपर ओवर खेला गया। सुपर ओवर में बस्ती की टीम ने छह गेंद में 24 रन बनाए। वाराणसी की टीम छह बाल में महज पांच रन ही बना सकी। इस प्रकार बस्ती ने 19 रन से फाइनल मैच जीतकर खिताब पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन

बस्ती टीम के दीपक मैन ऑफ द मैच रहे। दीपक ने सुपर ओवर में चार गेंद पर 18 रन बनाए, नाबाद रहे। मैन ऑफ द सीरीज वाराणसी टीम के आदित्य रहे। मुख्य अतिथि अमेठी विधायक प्रतिनिधि अनंत विक्रम सिंह ने विजेता टीम को ट्राफी व 51 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया। उपविजेता रही वाराणसी की टीम को 31 हजार रुपये का पुरस्कार दिया। अंपायर की भूमिका अर्जुन सिंह व कपिल सिंह ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कोरर अजय गांधी और कमेंटेटर ओम प्रकाश सिंह व राज कुमार दुबे रहे। मौके पर आयोजन कमेटी के अध्यक्ष रवींन्द्र प्रताप सिंह, प्रबंधक महेंद्र प्रताप सिंह, अभिषेक सिंह ब्रेटली, प्रदीप सिंह, डॉ. अजय मिश्रा, अशोक सिंह हिटलर, रोहित सिंह, सोनू सिंह, ग्राम प्रधान भादर रामचन्द्र सिंह समेत बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed