फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Basic infrastructure will be available in primary school ramnathpur

प्राथमिक स्कूल रामनाथपुर में बढ़ेंगी मूलभूत सुविधाएं

Tue, 17 Aug 2021 09:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 09:56 PM IST
विज्ञापन
Basic infrastructure will be available in primary school ramnathpur
अमेठी। बीते चार वर्षों से प्रति वर्ष डेढ़ माह तक शहर में लंगर चलाने वाले बाबा मनोहर सिंह ने स्थानीय ब्लॉक के रामनाथपुर स्थित प्राथमिक स्कूल की जिम्मेदारी ली है। विद्यालय परिसर में स्वच्छ पेयजल आदि की व्यवस्था का कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन

पंजाब प्रांत के मोगा निवासी बाबा मनोहर सिंह वर्ष 2017 में अमेठी आए। यहां उन्होंने 52 दिनों तक लंगर का आयोजन किया। इसके बाद बाबा मनोहर सिंह के नेतृत्व में गुरु गोविंद सिंह जी लंगर आयोजन समिति का गठन हुआ।
विज्ञापन

तब से लगातार 52 दिनों तक लंगर का आयोजन बाबा के नेतृत्व में होता चला आ रहा है। वहीं बाबा मनोहर सिंह की ओर से गरीब बच्चों को पढ़ाई के लिए फीस, पठन सामग्री, साइकिल, मोबाइल आदि भी उपलब्ध कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले वर्ष शहर स्थित प्राथमिक विद्यालय द्वितीय को लक-दक कराया। अब बाबा मनोहर सिंह स्थानीय ब्लॉक के गांव महमूदपुर के बड़ा रामनाथपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय को लकदक करने तथा अन्य सुविधाओं से लैस करने का बीड़ा उठाया है।

मंगलवार से विद्यालय परिसर में स्वच्छ पेयजल के लिए सबमर्सिबल बोरिंग आदि की व्यवस्था शुरू हो गई है। विद्यालय को अन्य सुविधाओं से लैस करने के लिए बाबा मनोहर सिंह की ओर से व्यवस्थाएं की जा रही हैं। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि महेंद्र उर्फ वीरू यादव ने बताया कि विद्यालय में बाबा की ओर कार्य शुरू कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed