फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Barriers installed on Ayodhya border, ban on entry of vehicles

Amethi News: अयोध्या सीमा पर लगे बैरियर, वाहनों के प्रवेश पर रोक

Sun, 02 Feb 2025 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 02 Feb 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Barriers installed on Ayodhya border, ban on entry of vehicles
जगदीशपुर कस्बे से गुजरने वाले अयोध्या मार्ग पर बैरियर लगा वाहनों को रोकते पुलिस कर्मी। संवाद
जगदीशपुर (अमेठी)। प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में अमृत स्नान करने के बाद अयोध्या में प्रभु श्रीराम के दर्शन को वाहन से जा रहे श्रद्धालुओं की परेशानी कम नहीं हो रही है। लगातार तीसरे दिन सीमा पर दो मार्गों पर बैरियर लगाकर अयोध्या में प्रवेश बंद कर दिया गया है। दोनों मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग से श्रद्धालुओं को जाने की बात बताई जा रही है। ऐसे में श्रद्धालु इधर-उधर भटक कर परेशान हो रहे हैं। दोपहर बाद बैरियर खुला तो श्रद्धालुओं की राह आसान हुई।
विज्ञापन




गैर प्रांत व जिले से बड़ी संख्या में लोग प्रयागराज महाकुंभ स्नान व पूजन के बाद अयोध्या धाम पहुंचकर प्रभु श्रीराम के दर्शन की इच्छा को लेकर आरक्षित वाहन से निकल पड़े हैं। अयोध्या धाम के लिए निकले श्रद्धालुओं को मार्ग परिवर्तित होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार तीसरे दिन जगदीशपुर क्षेत्र से अयोध्या जिले को जोड़ने वाले मार्गों पर बैरियर लगा वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया। रायबरेली-अयोध्या हाईवे पर जगदीशपुर में चौराहे पर वाहनों को रोककर रूट परिवर्तित मार्ग से जाने की सलाह देते हुए बैरियर पर तैनात पुलिस कर्मी वापस करने में जुटे हैं।
विज्ञापन



इसी तरह भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र के आमघाट पुल से गुजरने वाले मार्ग को भी बैरियर लगाकर बंद कर दिया गया। प्रभु श्रीराम के दर्शनों के लिए लालायित श्रद्धालु अयोध्या धाम से 50 किलोमीटर पहले के इर्द-गिर्द घूमते रहे। सभी की एक ही समस्या थी कि हर तरफ से रोकते हुए दूसरे मार्ग से जाने की सलाह दी जा रही है। आखिर जाएं तो जाएं किधर। कुछ दर्शनार्थी बस से उतरकर ऑटो का सहारा लेकर जाते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन




राजस्थान के कुछ श्रद्धालुओं ने कहा कि यदि आगे नहीं जाने दिया जाएगा तो पैदल चल कर दर्शन करने जाएंगे, लेकिन जाएंगे जरूर। लगातार मार्ग परिवर्तित होने के बाद सही जानकारी नहीं मिलने से श्रद्धालु परेशान हैं। हर किसी के मुंह पर एक ही बात रही कि कम से कम सही जानकारी तो दी जाए। इधर-उधर भटकाने से समय संग पैसा बर्बाद हो रहा है। परेशानी जो हो रही सो अलग। हालांकि दोपहर बाद पुलिस ने बैरियर खोल दिया, जिससे श्रद्धालुओं को अयोध्या जाने में आसानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed