{"_id":"5fe22b998ebc3e3eb2530b4c","slug":"bar-association-election-amethi-news-lko5562385100","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकरन तिवारी अध्यक्ष व राकेश शुक्ल बने महामंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकरन तिवारी अध्यक्ष व राकेश शुक्ल बने महामंत्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। जिला बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के लिए मंगलवार को अध्यक्ष व महामंत्री पद के लिए पहले मतदान फिर मतगणना हुई। मतदान व मतगणना के बाद राजकरन तिवारी को अध्यक्ष तो राकेश शुक्ल महामंत्री निर्वाचित हुए।
एल्डर्स कमेटी की ओर से पिछले दिनों जिला बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का निर्वाचन कार्यक्रम जारी किया गया था। अध्यक्ष व महामंत्री पद पर एक से अधिक प्रत्याशी होने से मंगलवार को मतदान व मतगणना हुई। मतदान के दिन कुल पंजीकृत 144 अधिवक्ताओं में से 139 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
मतदान में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजकरन तिवारी को 75, राजेंद्र सिंह को 48, दिनेश तिवारी को 13 व गिरिजा सिंह को दो मत मिले। अध्यक्ष पद पर एक मत अमान्य घोषित किया गया। महामंत्री पद पर राकेश शुक्ल को 84 व उमाशंकर मिश्र को 55 मत मिले। मतदान व मतगणना के बाद अध्यक्ष पद पर राजकरन तिवारी व महामंत्री पद पर राकेश शुक्ल को विजेता घोषित किया गया।
विज्ञापन
कार्यकारिणी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष के दो पदों पर श्रीराम सरोज व मो. इस्लाम, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सूर्य प्रकाश त्रिपाठी, मध्यम उपाध्यक्ष के दो पदों पर संतोष शुक्ल व शिव प्रकाश द्विवेदी, कोषाध्यक्ष पद पर अनुपम कुमार सिंह, सचिव प्रशासन पद पर सुनील कुमार मिश्र, सचिव प्रकाशन पद पर रामशंकर यादव, सचिव पुस्तकालय पद पर मनोज कुमार, सीनियर सदस्य के छह पद पर राकेश पांडेय, शारदा मिश्र, शशिलेश शुक्ल, जमुना प्रसाद पांडेय, राकेश चौहान व सुधीर श्रीवास्तव तथा जूनियर सदस्य के छह पदों पर अरुण कुमार मौर्य, आशीष कुमार शुक्ल, स्वामीनाथ प्रजापति, श्यामजी पांडेय, स्नेह सिंधु पांडेय व राकेश कुमार को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन जगदेव प्रसाद शुक्ल ने बताया कि निर्वाचित सभी सदस्यों को बुधवार को प्रमाण पत्र वितरित किया जाएगा।