फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Ban on withdrawal of salary of four including ADO Panchayat

एडीओ पंचायत समेत चार के वेतन निकालने पर रोक

Fri, 03 Dec 2021 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Ban on withdrawal of salary of four including ADO Panchayat
गौरीगंज (अमेठी)। मतदान केंद्रों पर आधारभूत सुविधाओं की हकीकत जांचने के लिए सीडीओ ने जिम्मेदारों के साथ बैठक कर समीक्षा की। समीक्षा के दौरान तीन ब्लॉकों की स्थिति खराब मिलने पर फटकार लगाई। टीम गठित कर स्थलीय निरीक्षण कर खामियों को अविलंब दुरुस्त करने का निर्देश दिया। बैठक से नदारद रहने पर एडीओ पंचायत समेत चार के दिसंबर माह के वेतन आहरण पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव को संपन्न कराने के लिए जिले में कवायद तेज हो गई है। सीडीओ डॉ. अंकर लाठर ने बृहस्पतिवार देर शाम जिम्मेदारों के साथ बैठक कर मतदान केंद्रों पर आधारभूत सुविधाओं की बिंदुवार समीक्षा की। सीडीओ ने मतदान केंद्रों पर पेयजल, प्रकाश, रैंप, प्रसाधन तथा स्थल तक पहुंचने के लिए मार्ग व्यवस्था की हकीकत परखी। इस दौरान ब्लॉक क्षेत्र गौरीगंज में 13 केंद्रों पर पेयजल, 10 पर प्रकाश, 17 पर प्रसाधन की व्यवस्था नहीं मिली। जगदीशपुर में सात पर पेयजल, आठ पर प्रकाश, 12 पर रैंप तो नौ पर प्रसाधन इसी तरह जामो में आठ पर पेयजल, आठ पर प्रकाश, 20 पर रैंप, नौ पर प्रसाधन तो सात केंद्रों पर रास्ता नहीं पाया गया।
विज्ञापन

नाराज सीडीओ ने जिम्मेदारों को फटकार लगाते हुए संबंधित ब्लॉक के एडीओ पंचायत, बीईओ, खंड प्रेरक तथा जिला सलाहकार स्वच्छ भारत मिशन को अपने क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण कर मौजूद खामियों को अविलंब दुरुस्त कराते हुए रिपोर्ट देने का कहा है। बावजूद इसके खामी मिलने पर संबंधित के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है। बैठक में बिना अनुमति जगदीशपुर ब्लॉक की पंचायत सचिव कुमारी अंजुम, अतुल प्रताप सिंह, महेश शर्मा तथा संग्रामपुर ब्लॉक के एडीओ पंचायत दीन दयाल दुबे नदारद रहे। सीडीओ ने सभी को नोटिस जारी करते हुए दिसंबर माह के वेतन आहरण पर रोक लगाने का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed