{"_id":"66aa9d34f3adb7f8630200bd","slug":"ban-on-transfer-of-poorly-constructed-government-buildings-amethi-news-c-96-1-gon1004-123019-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: घटिया निर्माण वाले सरकारी भवनों के हस्तांतरण पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: घटिया निर्माण वाले सरकारी भवनों के हस्तांतरण पर रोक
Thu, 01 Aug 2024 01:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 01 Aug 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। पशु चिकित्सा विभाग के लिए कार्यालय भवन व आवासीय निर्माण के लिए बनाए तीन भवनों में घटिया निर्माण पाया गया। जांच के दौरान खिड़की टूटी व इंटर लॉकिंग उखड़ी, अव्यवस्थित मिली। भवन की जल निकासी व्यवस्था भी मानक विहीन पाई गई। इसके चलते अधिकारियों ने निर्माणदायी संस्था ने भवन के हस्तांतरण से इन्कार कर दिया है।
जिला मुख्यालय गौरीगंज के सैंठा में पशु चिकित्सालय परिसर में दो कार्यदायी संस्थाओं के माध्यम से निर्माण कार्य कराया जा रहा था। जिसमें तीन भवनों का निर्माण कार्य किया गया। जिसमें दो भवन आवासीय तो एक कार्यालय परिसर है।
जिला विकास अधिकारी वीरभानु सिंह व ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अधिकारी हरिओम श्रीवास्तव ने भवन के हस्तांतरण के लिए मौके पर जाकर जांच की। इस दौरान भवन की गुणवत्ता घटिया होने का आरोप है। जिला विकास अधिकारी ने बताया कि मौके पर कई अनियमितताएं मिली हैं। जिसके बाद हस्तांतरण नहीं किया गया। इंटरलाॅकिंग उखड़ने के साथ ही अनियमित तरीके से लगाई गई है। वहीं टाइल्स व पानी बहने के लिए लगाई गई पाइप लाइन आदि भी मानक के अनुसार नहीं मिले।
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता ने बताया कि रिपोर्ट बनाकर जिलाधिकारी को प्रेषित की जा रही है। भवन निर्माण में मानकों को अनदेखा किया गया है।
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. पीएन शुक्ल ने बताया कि भवन निर्माण में पार्किंग के लिए बनाया गया गैराज मानक विहीन है। भवन किसी भी तरह से स्वीकार करने योग्य नहीं है।