{"_id":"61607eb38ebc3e05cf55c60d","slug":"ban-on-salary-withdrawal-of-four-secondary-teachers-amethi-news-lko5992352135","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार माध्यमिक शिक्षकों के वेतन आहरण पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार माध्यमिक शिक्षकों के वेतन आहरण पर रोक
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। जीजीआईसी गौरीगंज में आयोजित बैठक से अनुपस्थित रहने पर डीआईओएस ने सभी शिक्षकों के वेतन आहरण पर रोक लगाते हुए तीन दिन में समुचित जवाब मांगा है। डीआईओएस ने जवाब से संतुष्ट नहीं होने तथा भविष्य में बैठक से अनुपस्थित रहने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है।
राजकीय स्कूलों को अवस्थापना की सुविधा से लैस करते हुए प्रोजेक्टर बेस शिक्षण व्यवस्था लागू करने के लिए उप शिक्षा निदेशक विवेक नौटियाल की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को जीजीआईसी में बैठक आयोजित हुई।
बैठक में पूर्व सूचना के बावजूद जीजीआईसी सोनारीकला में कार्यरत डॉ. सुधा सिंह, जीआईसी जायस में कार्यरत शशि, राजकीय हाई स्कूल सेमरौता में कार्यरत अमरजीत व जीजीआईसी बाजार शुकुल में कार्यरत हरिश्चंद्र वर्मा अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
शिक्षकों के अनुपस्थित रहने से संबंधित स्कूल में प्रोजेक्ट अलंकृत योजना से जुड़ी योजना पर चर्चा नहीं हो सकी। वहीं स्कूल के विकास की रूपरेखा तैयार होने में भी बाधा हुई। बिना सूचना बैठक से अनुपस्थित रहने से नाराज उप शिक्षा निदेशक के निर्देश पर डीआईओएस ने अनुपस्थित सभी शिक्षकों का वेतन बाधित करते हुए नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
डीआईओएस जयकरन लाल वर्मा ने जवाब से संतुष्ट नहीं होने तथा भविष्य में बैठक से अनुपस्थित रहने की दशा में कार्रवाई की चेतावनी दी है। डीआईओएस ने सभी को योजना से जुड़े बिंदुओं का प्रस्ताव तैयार कर जमा करने का निर्देश देते हुए पूरी जिम्मेदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करने को कहा है। डीआईओएस ने बताया कि प्रोजेक्ट अलंकार योजना में लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।