फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Ban on entry of vehicles on Rae Bareli-Ayodhya highway

Amethi News: रायबरेली-अयोध्या हाईवे पर वाहनों के प्रवेश पर लगाई रोक

Sat, 15 Feb 2025 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 15 Feb 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Ban on entry of vehicles on Rae Bareli-Ayodhya highway
जगदीशपुर ​स्थित रायबरेली-आयोध्या हाईवे पर लगा पुलिस बैरियर। -संवाद
जगदीशपुर (अमेठी)। प्रयागराज संगम स्थित महाकुंभ से गंगा स्नान कर अयोध्या धाम प्रभु श्रीराम के दर्शन को निकले श्रद्धालुओं की परेशानी कम नहीं हो रही है। लखनऊ-वाराणसी हाईवे से अयोध्या मार्ग को जोड़ने वाले मार्गों पर बैरियर लगा कर वाहनों का प्रवेश शुक्रवार को प्रतिबंधित कर दिया गया। इसके बावजूद श्रद्धालु जल्द पहुंचने की कोशिश में गांव-गलियों की खाक छान रहे हैं। फिलहाल प्रयागराज-अयोध्या व रायबरेली-अयोध्या हाईवे पर आवागमन सामान्य रखने के लिए प्रशासन ने कवायद शुरू की है।
विज्ञापन




प्रयागराज से लगातार मार्ग परिवर्तित होने के कारण लखनऊ-वाराणसी हाईवे से गुजरने श्रद्धालुओं के वाहनों से रायबरेली-अयोध्या हाईवे पर जाम नहीं लग पाए, इसकी कोशिश में प्रशासन जुटा है। शुक्रवार को प्रशासन ने लखनऊ-वाराणसी हाईवे स्थित तेतारपुर मोड़, श्री रामगंज चौराहे, पूरे लोशन मोड़, भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र के वारिशगंज मोड़ पर बैरियर लगा दिए। ऐसे में वाहन रायबरेली-अयोध्या हाईवे तक नहीं पहुंच पाए।
विज्ञापन



बैरियर पर तैनात पुलिस कर्मी लोगों को हैदरगढ़-बाराबंकी होते हुए अयोध्या जाने की सलाह दे रहे थे, लेकिन श्रद्धालु रायबरेली-अयोध्या हाईवे तक पहुंचने के लिए गांव-गलियों के मार्ग की खाक छानते हुए आमघाट पहुंचे। हालांकि यहां से लोगों के वाहनों को समूह में रोक-रोक कर प्रवेश दिया गया। ऐसे में रायबरेली-अयोध्या हाईवे पर तो सामान्य गति से वाहनों का आवागमन होता रहा, लेकिन लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर बीच-बीच में जाम की परेशानी का सामना लोगों को करना पड़ा। उधर, जाम में फंसे श्रद्धालुओं को लोगों ने जलपान कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन





रात में जाम की स्थिति बढ़ने पर बनाई व्यवस्था
अयोध्या धाम स्थित प्रभु श्री राम के दर्शन के लिए लालायित श्रद्धालुओं के वाहनों से जाम की परेशानी से निपटने के रात में प्रशासन ने नई व्यवस्था बनाई। अयोध्या जाने वाले मार्गों पर आवागमन सामान्य दिखाने के लिए सोशल मीडिया पर लगातार वीडियो भी पोस्ट किए। पोस्ट वीडियो में लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर लगे बैरियर वाले स्थान नहीं दिखाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed