फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Baisada will become the first model village of Amethi

Amethi News: अमेठी का पहला मॉडल गांव बनेगा बैसड़ा

Sun, 06 Jul 2025 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 06 Jul 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Baisada will become the first model village of Amethi
भेटुआ के बैसड़ा गांव अफसरो संग निरीक्षण करते डीएम। सूचना विभाग
अमेठी सिटी। भेटुआ के बैसड़ा को हाईटेक गांव के रूप में विकसित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। डीएम संजय चौहान ने शनिवार को गांव का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। गांव में अग्निकांड पीड़ितों को नया घर और शहर जैसी सुविधाएं मिलेंगी। यह गांव राज्य का पहला ऐसा गांव होगा जो जीरो कार्बन उत्सर्जन की दिशा में विकसित किया जाएगा। डीएम ने कहा कि गांव को मॉडल बनाया जाएगा।
विज्ञापन



जिलाधिकारी ने बताया कि कुछ समय पहले गांव में अग्निकांड की घटना में 16 मकान जल गए थे। सभी प्रभावितों को दैवीय आपदा राहत के अंतर्गत चार-चार हजार रुपये की सहायता राशि दी गई है। अब ये सभी मुख्यमंत्री आवास योजना के पात्र हो चुके हैं। पहली किस्त जारी कर दी गई है। जल्द ही सभी को पक्के मकान, शौचालय, सोलर रूफटॉप, कैटल शेड और बायोगैस प्लांट की सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन



बैसड़ा को पुनर्वासित कर सुनियोजित कॉलोनी के रूप में विकसित किया जाएगा। गांव के भूमिहीनों को कृषि पट्टा दिया जा रहा है। जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल योजना से शुद्ध पेयजल की सुविधा सुनिश्चित की जा रही है। तालाब को अमृत सरोवर में बदलने की योजना भी चालू है, ताकि जलभराव की समस्या से निजात मिल सके। निरीक्षण के दौरान एसडीएम आशीष कुमार सिंह, परियोजना निदेशक डीआरडीए ऐश्वर्य यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed