{"_id":"692c929687460342760b55e7","slug":"bahorkhas-team-tops-in-volleyball-amethi-news-c-96-1-ame1002-153426-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: वाॅलीबाॅल में बहोरखा की टीम अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: वाॅलीबाॅल में बहोरखा की टीम अव्वल
Mon, 01 Dec 2025 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 01 Dec 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
शाहगढ़ के बगिया गांव स्थित मैदान में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में वॉलीबॉल खेलते खिलाड़ी। -सं
शाहगढ़। बगिया गांव स्थित निजी विद्यालय के मैदान में रविवार को खेलकूद प्रतियोगिता हुई। इसमें क्षेत्र के कई विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने विविध स्पर्धाओं में दमखम दिखाया। आयोजन का उद्देश्य प्रतिभागियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और खेल भावना को प्रोत्साहन देना रहा।
प्रतियोगिता के दौरान बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़ में अमित प्रथम स्थान पर रहे। आकाश ने दूसरे व अक्षय प्रताप तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में निशा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान सुरक्षित किया। शबनम दूसरा और पारुल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद स्पर्धा में बालक वर्ग में विवेक ने श्रेष्ठ प्रदर्शन कर पहला स्थान पाया। ध्रुव ने दूसरे व प्रियंक तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग की ऊंची कूद में अर्चना पांडेय प्रथम रहीं। शिवानी मौर्य ने दूसरे व कशिश सिंह तीसरे स्थान पर रहीं। टीम खेलों में भी प्रतिभागियों ने उत्साह दिखाया।
कबड्डी स्पर्धा में बालिका वर्ग की बहोरखा टीम विजेता बनी। कमला नगर उपविजेता रहा। बालक वर्ग में बहोरखा टीम ने जीत दर्ज की जबकि पछेला टीम उपविजेता बनी। वाॅलीबाॅल प्रतियोगिता में बहोरखा टीम विजेता बनी और हरकरनपुर टीम उपविजेता रही। विवेक वर्मा को शानदार प्रदर्शन के आधार पर बेस्ट खिलाड़ी चुना गया।
विज्ञापन
विजयी प्रतिभागियों को मंडल अध्यक्ष काशी प्रसाद मिश्र ने मेडल, शील्ड और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में सहयोग देने वाले प्रबंधक श्याम नारायण को आयोजक आकाश गुप्ता ने अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अंकित यादव, सुनील मौर्य, बीडीसी जगदीप यादव, पवन पांडेय, अखिलेश पांडेय सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम सफल आयोजन का ग्रामीणों ने स्वागत किया।