फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Badegaon railway crossing closed for 10 days

Amethi News: बड़ेगांव रेलवे क्रॉसिंग 10 दिन के लिए बंद

Tue, 21 Apr 2026 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 21 Apr 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Badegaon railway crossing closed for 10 days
 जगदीशपुर के बड़ागांव ​स्थित बंद पड़ी रेलवे क्रासिंग। स्रोत: स्थानीय
जगदीशपुर। लखनऊ-वाराणसी पुराने हाईवे पर स्थित बड़ेगांव रेलवे क्रॉसिंग सोमवार से 10 दिन के लिए बंद कर दी गई। रेलवे ने गेट पर नोटिस चस्पा कर सूचना दी लेकिन पूर्व सूचना के अभाव में राहगीरों को पहले दिन कठिनाई झेलनी पड़ी। कई लोग क्रॉसिंग तक पहुंचने के बाद ही बंद होने की जानकारी पा सके। क्रॉसिंग बंद कर सोमवार को रेल ट्रैक पर मरम्मत कार्य कराया गया।
विज्ञापन



हाल में निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने कार्य की गति बढ़ाने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में 30 अप्रैल तक क्रॉसिंग पूरी तरह बंद रखकर मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। निर्धारित अवधि में कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। क्रॉसिंग बंद होने से जगदीशपुर से वारिसगंज के बीच आवागमन प्रभावित हुआ।
विज्ञापन



स्थानीय लोग वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करते रहे, जबकि बाहरी यात्रियों को मार्ग बदलने में परेशानी हुई। कई वाहन चालकों को लंबा रास्ता तय करना पड़ा, जिससे समय और ईंधन की खपत बढ़ी। कुछ स्थानों पर दबाव बढ़ने से यातायात की गति धीमी रही। पहले दिन दिनभर छोटे और बड़े वाहन आसपास के मार्गों से गुजरते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



राहगीरों ने बताया कि पहले से स्पष्ट सूचना और दिशा संकेत उपलब्ध होते तो असुविधा कम रहती। स्थानीय स्तर पर सूचना प्रसार की व्यवस्था सीमित रही, जिससे भ्रम की स्थिति बनी रही। अढ़नपुर रेलवे स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि सोमवार को ट्रैक मरम्मत कार्य के लिए 11:15 से 14:15 बजे तक ब्लॉक लिया गया। निहालगढ़ से अढ़नपुर के बीच कार्य हुआ। इस दौरान ट्रेन संचालन सामान्य रहा। अधिकारियों का कहना है कि कार्य पूरा होने के बाद आवागमन फिर से सामान्य हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed