Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Babaganj XI team reached the final

Amethi News: फाइनल में पहुंची बाबागंज इलेवन टीम

Wed, 12 Feb 2025 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 12 Feb 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Babaganj XI team reached the final
कमरौली (अमेठी)। क्षेत्र के पूरे स्वयंवर शुक्ल के स्टार क्लब की ओर से मंगलवार को आयोजित स्टार कप क्रिकेट प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल व सेमीफाइनल मैच को जीतकर बाबागंज इलेवन ने फाइनल में प्रवेश कर लिया। क्वार्टर फाइनल मैच में जायस इलेवन टीम से मिले 136 रन के लक्ष्य को अंतिम ओवर में बाबागंज इलेवन ने बल्लेबाज दिग्विजय के शानदार तीन छक्कों की मदद से एक विकेट से मैच जीत लिया।
विज्ञापन




इसी तरह सेमीफाइनल में सिधियावां इलेवन से मिले 103 रन के लक्ष्य को एक विकेट खोकर हासिल करते हुए नौ विकेट से शानदार जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश कर लिया। मैच के दौरान बेहतर बल्लेबाजी और बालिंग करने वाले खिलाड़ी रमजान को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। उन्होंने टीम के लिए बल्ले से 45 रन का निजी स्कोर व बालिंग में तीन विकेट लेकर महत्वपूर्ण योगदान दिया।
विज्ञापन



प्रतियोगिता के आयोजक कदीर खान ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि विजेता टीम उत्साह में आने की बजाय आगे के लिए बेहतर तैयारी करे। उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को खुद की खामियों में सुधार कर आगे बेहतर प्रदर्शन करने की रणनीति को अपनाना चाहिए। इस दौरान नीरज शुक्ला, सज्जन सिंह रावत, शादाब, त्रिभुवन पासी, राकेश यादव, रोहित शुक्ला, इमरान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed