फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Baba Saheb gave the message of humanity to the world

Amethi News: बाबा साहब ने दुनिया को दिया मानवता का संदेश

Fri, 25 Apr 2025 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 25 Apr 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Baba Saheb gave the message of humanity to the world
अमेठी सिटी। बाबा साहब डॉ. आंबेडकर जयंती पखवाड़ा के तहत चल रहे जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय भादर प्रथम में निबंध प्रतियोगिता हुई। संकुल शिक्षक देवांशु सिंह और इंचार्ज प्रधानाध्यापक संजीव कुमार ने बच्चों को बाबा साहब डॉ. आंबेडकर के जीवन दर्शन की जानकारी दी।
विज्ञापन



वहीं, चमनगंज में आंबेडकर सेवा समिति की ओर से बेलखरी स्थित परिषदीय विद्यालय के बच्चों ने डाॅ. आंबेडकर के जीवन से संबंधित नाटक प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य शिव मिलन सरोज ने कहा कि बाबा साहब डॉ. आंबेडकर युग पुरुष थे। उन्होंने दुनिया को समता, समानता और मानवता का संदेश दिया है। जयंती समारोह बौद्ध भिक्षु भंते प्रज्ञा मित्र की ओर से सामूहिक त्रिसरण पंचशील के साथ शुरू हुआ, जिसमें बाबा साहब के जीवन दर्शन पर चर्चा हुई। भंते प्रज्ञा मित्र ने कहा कि सामाजिक रूढ़ियों, जातीय भेदभाव, छुआछूत को समाप्त कर अच्छे और सभ्य भारतीय समाज के निर्माण के लिए बाबा साहब ने जीवनपर्यंत संघर्ष किया।
विज्ञापन



उन्होंने जीवन के अंतिम समय में 14 अक्तूबर 1956 को नागपुर में पांच लाख लोगों के साथ बौद्ध धम्म ग्रहण किया। कवि रामचंद्र सरस ने कहा कि बौद्ध धम्म वैज्ञानिक धम्म है। बौद्धाचार्य वैरागी राम भारती ने कहा कि आज पूरी दुनिया हिंसा और आतंकवाद की आग में झुलस रही है। भगवान बुद्ध के शांति, अहिंसा, प्रज्ञा, करुणा और मैत्री के संदेश ही पीड़ित मानवता का कल्याण कर सकते हैं। इस दौरान श्याम कुमार, किशुन पाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय कुमार, विमल पासवान, राजेश अकेला, आरएस चक्रवर्ती, डॉ. नन्हे लाल, राम किशुन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed