फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Ayush's last rites performed in Prayagraj, search for his companion continues

Amethi News: प्रयागराज में आयुष का अंतिम संस्कार, साथी की तलाश जारी

Tue, 17 Mar 2026 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 17 Mar 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Ayush's last rites performed in Prayagraj, search for his companion continues
शाहगढ़। प्रयागराज के शिवकुटी घाट पर गंगा में नहाने के दौरान डूबे मुंशीगंज क्षेत्र के कालू मिश्र का पुरवा निवासी आयुष तिवारी (19) का सोमवार को वहीं अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं उसके साथी शुभम (19) की तलाश एनडीआरएफ और गोताखोरों की टीम कर रही है।
विज्ञापन





शनिवार को मुंशीगंज के लोहंगपुर स्थित कालू मिश्र का पुरवा निवासी आयुष तिवारी और किटियावां निवासी शुभम गंगा स्नान करते समय डूब गए थे। रविवार को शिवकुटी थाना क्षेत्र में आयुष का शव बरामद कर लिया गया था। इसके बाद सोमवार को शिवकुटी घाट पर उसका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन



उधर शुभम का अब तक कोई पता नहीं चल सका है। उसके पिता शिव प्रसाद नई दिल्ली से प्रयागराज पहुंच गए हैं और पुलिस व गोताखोरों की टीम के साथ बेटे की तलाश में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



दोनों गांवों में शोक
आयुष की मौत और शुभम के लापता होने से दोनों गांवों में शोक का माहौल है। आयुष की मां सुमन और बहन आयुषी का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं शुभम की मां रानी, बहन प्रीति, शिल्पी, पुष्पा और हिमांशी भी गम में डूबी हैं। ग्रामीणों के अनुसार दोनों युवक प्रयागराज में किराये के मकान में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed