{"_id":"679bcfa7ffe8cc27780ba964","slug":"ayodhya-border-sealed-jam-devotees-worried-amethi-news-c-96-1-ame1002-133953-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: अयोध्या सीमा सील, लगा जाम, श्रद्धालु परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: अयोध्या सीमा सील, लगा जाम, श्रद्धालु परेशान
Fri, 31 Jan 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 31 Jan 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
जगदीशपुर के थौरी तिराहे पर पुलिसकर्मी से जाम खुलने की जानकारी लेते लोग। -संवाद
बाजारशुकुल/जगदीशपुर। प्रयागराज महाकुंभ से मौनी अमावस्या पर स्नान के बाद श्रद्धालु अयोध्या में प्रभु राम के दर्शन करने के लिए निकल पड़े हैं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखकर अयोध्या में प्रवेश से पहले ही बृहस्पतिवार को जिले की सीमा सील कर दी गई। सीमा सील होने के बाद श्रद्धालु परेशान हैं।
श्रद्धालु महाकुंभ में स्नान व पूजन संग अयोध्या में प्रभु श्रीराम के दर्शन की इच्छा को लेकर घर से निकल पड़े हैं। गैर राज्य व जिले से वाहनों से पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके बाद भी उनका उत्साह फीका नहीं पड़ रहा है। मौनी अमावस्या के बाद प्रयागराज से निकले श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या के लिए रवाना हुआ तो जाम की स्थिति बनने लगी। अयोध्या में श्रद्धालुओं की संख्या अधिक होने के बाद शासन के निर्देश पर जिले पर बैरियर लगा वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया।
अयोध्या सीमा बंद होने के बाद बाजारशुकुल थाना क्षेत्र के गोमती नदी के रीछ घाट, उरेरमऊ घाट व सत्थिन घाट और रायबरेली-अयोध्या मार्ग पर जगदीशपुर कस्बे में तो कमरौली के औद्योगिक क्षेत्र स्थित उतलेवा मोड़ पर पुलिस ने बैरियर लगा दिया। गाड़ियों का प्रवेश प्रतिबंधित होने के बाद छोटे व बड़े वाहनों की कतार लग गई। वाहनाें पर सवार श्रद्धालु परेशान हो गए। लगातार श्रद्धालु सीमा पर मौजूद पुलिस कर्मियों से जानकारी लेते रहे, लेकिन कोई भी जिम्मेदार श्रद्धालुओं के सवाल का जवाब देने की स्थिति में नहीं रहा।
विज्ञापन
स्थानीय लोग बन रहे श्रद्धालुओं के मददगार
अयोध्या सीमा से वाहनों का प्रवेश बंद होने के बाद फंसे श्रद्धालुओं को भोजन, पानी सहित अन्य सुविधाओं की कमी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन की ओर से सीमा को बंद भले ही कर दिया गया, लेकिन कोई आवश्यक प्रबंध नहीं किया गया है। ऐसे में स्थानीय लोग श्रद्धालुओं को अपने घरों में आश्रय देने संग उनके भोजन व पानी का प्रबंध कर रहे हैं। थौरी के पास समाजसेवी राजेश्वर प्रताप सिंह ने श्रद्धालुओं को पानी की बोतल व लंच पैकेट वितरित करते हुए उनके आराम करने का प्रबंध करवाया।
श्रद्धालु बोले, सीमा बंद करने से पहले करनी चाहिए व्यवस्था
औरेया डिपो की बस से श्रद्धालुओं को लेकर अयोध्या जा रहे चालक रामप्रकाश ने बताया कि प्रवेश तो बंद कर दिया, लेकिन कोई व्यवस्था नहीं की। इसी डिपो के बस चालक आशीष कुमार दुबे भी जाम में फंसे है। कोई सही जानकारी नहीं मिल पा रही है कि कब तक जाने दिया जाएगा। हैदराबाद के बेगम बाजार निवासी नवीन कुमार ने बताया कि परिवार संग प्रयागराज महाकुंभ से बृहस्पतिवार सुबह अयोध्या के लिए निकले हैं। लगातार गुमराह करते हुए उन्हें यहां पहुंचा दिया। जाम में मेन हाईवे से वाहनों को क्याें रोका गया है, कोई बता नहीं रहा, सब लोग परेशान हैं। प्रशासन ने कोई व्यवस्था नहीं की है। यही हाल तकरीबन सीमा पर रोके गए सभी श्रद्धालुओं का रहा। राजस्थान के दौसा जिले के गणेश बताते हैं कि बुधवार को रात प्रयाग से महाकुंभ में अमृत स्नान करके अयोध्या धाम जाने के लिए बृहस्पतिवार को दोपहर 12 बजे से खड़े हैं। कहते हैं कि सीमा खुल जाएगी तो दर्शन करेंगे। नहीं तो वापस जाएंगे। साथ में 15 लोगों का समूह है।
मौका मिला तो तैयार कर लिया भोजन
जाम में फंसी श्रद्धालुओं की टोली भूख व प्यास से परेशान रही। जगदीशपुर के थौरी में महिलाएं जाम के दौरान साथ रखे सिलिंडर पर भोजन पकाने लगीं। हिमाचल प्रदेश से श्रद्धालुओं का जत्था भी इसमें शामिल रहा। तिन्नौर जिले की सुरेखा नेगी, भावना आदि महिलाएं पूड़ी और सब्जी तैयार करने लगीं। कुछ ही देर में समूह के सभी साथियों के साथ मिलकर भोजन किया।