फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   auditorium will be make in iti

आईटीआई परिसर में पांच करोड़ से बनेगा आडीटोरियम

Wed, 07 Oct 2020 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
auditorium will be make in iti
गौरीगंज (अमेठी)। शहर स्थित पचेहरी में संचालित आईटीआई परिसर में आडीटोरियम का निर्माण होगा। एचएएल कंपनी के सीएसआर फंड से निर्माण को स्वीकृति मिलने के बाद डीएम ने बुधवार को चिन्हित भूमि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद नामित कार्यदायी संस्था को गुणवत्तापरक तरीके से समय पर निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

संचार विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देेने के साथ ही ऑनलाइन कार्यों को गति देने के लिए जिला प्रशासन ने 500 सीट के ऑडीटोरियम का निर्माण करने की योजना बनाई है। कवायद सफल हो सके इसके लिए डीएम अरुण कुमार की पहल पर मुंशीगंज स्थित एचएएल फैक्ट्री ने ऑडीटोरियम निर्माण के लिए पांच करोड़ रुपये स्वीकृत किया है।
विज्ञापन

धनराशि स्वीकृत होने के बाद बुधवार को डीएम ने पचेहरी में संचालित राजकीय आईटीआई परिसर में ऑडीटोरियम भवन निर्माण के लिए भूमि चिन्हित कराते हुए पैमाइश कार्य पूरा किया। इसके बाद डीएम ने कार्यदायी संस्था को स्वीकृत मानचित्र व मानक के अनुसार चिन्हित भूमि पर 500 सीट के ऑडीटोरियम भवन का निर्माण कार्य शुरू करने का निर्देश दिया। डीएम ने निर्धारित समय में ऑडीटोरियम भवन निर्माण कार्य पूरा नहीं होने तथा निर्माण कार्य की गुणवत्ता प्रभावित होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। इस मौके पर सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर समेत जिम्मेदार अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed