फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Attacker CRPF personnel and son arrested

Amethi News: हमलावर सीआरपीएफ कर्मी और बेटा गिरफ्तार

Fri, 11 Aug 2023 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 11 Aug 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Attacker CRPF personnel and son arrested
मुसाफिरखाना(अमेठी)। पत्नी व साले पर हमले के मामले में शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी सीआरपीएफ कर्मी व उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। हमले में घायल पत्नी और साले का इलाज लखनऊ में चल रहा है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त पिस्टल को बरामद कर लिया है।
विज्ञापन


सीआरपीएफ में कुक के पद पर कार्यरत जगदीशपुर दिछौली पूरबगांव निवासी शिव नारायण शर्मा का अपनी पत्नी गीता से पारिवारिक विवाद करीब एक साल से चल रहा था। विवाद के बाद से गीता अपने मायके सुल्तानपुर जिले के बंधुआकला थाने के बड़गेन दुबे का पुरवा मजरे ऊचगांव में रह रही है।
विज्ञापन

बीते बृहस्पतिवार को गीता मुसाफिरखाना कस्बे के बाजार में अपने भाई के साथ आई थी। आरोप है कि यहां पर कहासुनी के बाद हाईवे स्थित कस्थुनी गांव के पास शिवनारायण ने गीता व अतुल पर असलहे से फायरिंग कर दिया था। इससे दोनों घायल हो गए थे। दोनों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, गीता की तहरीर पर पुलिस ने रात में पति शिवनारायण व बेटे अंश के खिलाफ जानलेवा हमला करने का केस दर्ज कराया था। एसएचओ विनोद सिंह ने बताया कि शिवनारायण शुक्रवार को अपने पुत्र अंश के साथ बाइक से ड्यूटी जाने की फिराक में था। जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। जवान की लाइसेंसी पिस्टल व अन्य सामान बरामद किए गए हैं।

20 दिन की छुट्टी आया था पति
शिव नारायण शर्मा सीआरपीएफ की 188 बटालियन कुंडा गांव छत्तीसगढ़ में कुक के पद पर कार्यरत है। 14 जुलाई को अवकाश पर घर आया था, लेकिन पारिवारिक विवाद को शांत करने की कोशिश में लगे होने के कारण चार अगस्त को वापस नहीं गया। बृहस्पतिवार को वह अपने अलीगंज निवासी मामा के पास जा रहा था कि किसी तरह विवाद शांत हो जाए, लेकिन विवाद बढ़ गया। थाने में कहा कि वह लौट गया होता तो शायद यह दिन नहीं देखना पड़ता। शिवनारायण को इस बात का ज्यादा गम था कि वह अपने पुत्र को साथ लिए था।

एकलौती संतान, वह भी जेल मेंशिवनारायण शर्मा व गीता के बीच विवाद में बलि का बकरा एकलौती संतान अंश बन गया। पति-पत्नी के विवाद के बाद से अंश पिता के साथ छत्तीसगढ़ में रह रहा था। घर व ड्यूटी के बीच उसकी परिवरिश करने में शिवनारायण परेशान था। अंश भी विवाद शांत होने की राह देख रहा था। पढ़-लिख नौकरी की तलाश कर भविष्य बनाने के समय पर उस पर जान लेवा हमले का केस दर्ज हो गया। गीता ने मां की ममता को दरकिनार कर पुत्र के खिलाफ तहरीर दी। अब अंश पिता के साथ जेल जा रहा है, तो मां अस्पताल में जीवन व मौत के बीच संघर्ष कर रही है।

दोनों की हो चुकी गिरफ्तारी
गीता व अतुल पर फायरिंग की घटना में शिवनारायण शर्मा व अंश के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद दोनों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पूरे प्रकरण की जांच कर जल्द ही आरोप पत्र कोर्ट में जमा करने का निर्देश एसएचओ को दिया गया है।
डॉ. इलामारन जी. एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed