फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Attack with a knife on the younger brother

छोटे भाई पर चाकू से किया हमला, हालत नाजुक

Sat, 06 Nov 2021 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Attack with a knife on the younger brother
गौरीगंज (अमेठी)। स्थानीय थाने के बहोरिकपुर गांव में शनिवार को रिश्तों को कलंकित करने की घटना सामने आई। मामूली विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई पर चाकू से हमला बोल दिया। गंभीर घायलावस्था में परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में घायल का उपचार चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गौरीगंज थाने के पूरे झलही गांव में पूजा के दौरान मामूली विवाद से नाराज दीपू यादव ने अपने सगे छोटे भाई रोहित यादव पर चाकू से हमला बोल दिया। रोहित की चीख-पुकार सुनकर परिवार दौड़े तो लोगों को आता देख दीपू मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को देते हुए घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल रोहित का उपचार खबर लिखे जाने तक जिला अस्पताल में चल रहा था। परिवारीजन की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर दीपू को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक अजीत विद्यार्थी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed